Shamak Davar's mother
इंडिया न्यूज, मुंबई:
Choreographer Shamak Davar’s की मां पुरन डावर का गुरुवार सुबह निधन हो गया है। शामक की मां की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी और उनका इलाज चल रहा था। बता दें कि शामक बॉलीवुड के पॉपुलर कोरियोग्राफर हैं और मां के जाने से वह सदमे में हैं। मीडिया फोटोग्राफर विरल भयानी ने शामक के मां की निधन की जानकारी दी। उन्होंने शामक और उनकी मां की फोटो शेयर कर लिखा, शामक की मां पुरन डावर का 99 की उम्र में निधन हो गया है। रश्मि देसाई से लेकर रजनीश दुग्गल तक सभी ने कोरियोग्राफर की मां को श्रद्धांजलि दी।
वहीं आर्ट डायरेक्टर वनिता ओमंग कुमार ने भी शामक की मां के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। पति ओमंग कुमार और शामक की मां के साथ फोटो शेयर कर वनिता ने लिखा कि पुरन आंटी आप एंजल थीं। आपने मुझे और ओमंग को बहुत प्यार दिया है। मैं आपको बहुत मिस करूंगी, आपकी स्माइल को भी। शामक हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं। आपको बता दें कि हिंदी सिनेमा में कोरियोग्राफी में अपना करियर फिल्म दिल तो पागल है से शुरू किया था। उन्हें साल 1997 में बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है। बता दें कि शामक ही देश में कंटेंपरेरी डांस स्टाइल लेकर आए हैं। भारत में डांस को नए स्टाइल में पेश करने वाले शामक ही हैं। शामक ने कॉमनवेल्थ गेम्स, मेलबर्न और कॉमनवेल्थ गकेम्स दिल्ली के लिए भी कोरियोग्राफी को डायरेक्ट किया था।
India News (इंडिया न्यूज),MP High Court On Slaughter House: MP हाई कोर्ट ने मंदसौर शहर…
India News (इंडिया न्यूज),Patna University: भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से पटना विश्वविद्यालय…
India News (इंडिया न्यूज),Mahakumbh 2025: CM योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ तैयारी की सोमवार को समीक्षा…
India News (इंडिया न्यूज),CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज अपने…
India News (इंडिया न्यूज),Delhi Election 2025: विधानसभा चुनाव से पहले BJP युवाओं को आकर्षित करने…
India News (इंडिया न्यूज),Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले रोहिंग्या का मुद्दा…