होशियारपुर। पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा(Bharat jodo yatra) का आज छठा दिन है। यात्रा की शुरुआत आज सुबह होशियारपुर से हुई है। केरल के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। पंजाब के बाद यह यात्रा हिमाचल प्रदेश हुए अपने अतिंम राज्य जम्मू-कश्मीर में पहुंच जाएगी। यात्रा का आज 123 वां दिन है। पिछले दिनों यात्रा के दौरान पंजाब से कांग्रेस के सांसद चौधरी संतोख सिंह का अचानक से तबीयत बिगड़ जाने के बाद निधन हो गया। जिसके बाद यात्रा को उनके अंतिम संस्कार तक रोक दिया गया। सोमवार से यात्रा दोबारा से शुरू की गई है।
राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेस
कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Rahul Gandhi) आज यात्रा के पहले पड़ाव के विराम के बाद दोपहर लगभग 1 बजे प्रेस वार्ता करने वाले हैं। इसकी जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने दी है। बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी के द्वारा कांग्रेस नेता के निधन के बाद संबोधन किया गया। जहां उन्होंने यात्रा में जान गवांने वाले को शहीद बताया। राहुल गांधी ने अपने भाषण में किसानों की भी बात की। उन्होंने कहा कि 1 साल किसानों ने दिल्ली बॉर्डर पर बैठ तपस्या की। जिसमें 700 किसान शहीद हो गए। लेकिन जब मैंने संसद में सभी के लिए मौन रखने की बात कही तो सरकार ने मना कर दिया और किसानों को शहीद मानने से इनकार कर दिया।