होम / Pakistani Singer Abrar Ul Haq के गाने 'बेगम शक करती है' पर विवाद!

Pakistani Singer Abrar Ul Haq के गाने 'बेगम शक करती है' पर विवाद!

Prachi • LAST UPDATED : October 29, 2021, 9:26 am IST

इंडिया न्यूज, इस्लामाबाद:
Pakistani Singer Abrar Ul Haq: पाकिस्तानी सिंगर अबरार उल हक (Pakistani Singer Abrar Ul Haq) का लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो ‘बेगम शक करती है’ (Begum Shak Karti Hai) सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। 4 दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। मगर पाकिस्तान में अबरार का ये पंजाबी गाना ट्रोल हो रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों को ये गाना पसंद नहीं आ रहा है। वे इसे ट्रोल कर रहे हैं। उनका कहना है कि सिंगर ने पत्नियों को गाने के जरिए टारगेट किया है।

(Pakistani Singer Abrar Ul Haq) महिलाओं के अपमान का लगाया आरोप

गाने में एक मैरिड कपल की कहानी दिखाई गई है। जिसमें पत्नी को पति पर शक होता है। वो हर तरीके से ये जानने की कोशिश करती है कि उसका पति कहां है, किससे बात कर रहा है। जैसे ड्रोन के जरिए नजर रखना, जासूसी करना, बॉडीगार्ड हायर करना, मोबाइल चैक करना… ताकि पति को रंगे हाथ पकड़ा जा सके। गाने की आलोचना करते हुए यूजर्स का कहना है कि ये गाना जरा भी फनी नहीं है। ये सेक्सिएस्ट आइडिया है।

कईयों ने तो सिंगर अबरार उल हक को जानने से भी मना कर दिया है। गाने में बेबी शार्क की ट्यून का इस्तेमाल करना म्यूजिक लवर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। एक यूजर ने लिखा- पत्नियों का मजाक उड़ाना सोसायटी में आम बात हो गई। ये उसमें नया है। सेक्सिएस्ट और अपमानजनक। गाने में सबा कमर के होने पर यूजर्स ने निशाना साधा है। उनका कहना है कि एक्ट्रेस को ये गाना करने की क्या जरूरत थी।

Read More: Anupamaa Serial Written Update शो में जल्द होगी Savita Prabhune की एंट्री

Connect With Us: Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.