Corona Update Today 20 February 2022
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Corona Update Today 20 February 2022 : देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार आए दिन कम होती जा रही है। वहीं पिछले 24 घंटे में तो देश में 20 हजार से भी कम कोरोना केस मिले हैं। हालांकि की मौत के आकंडों में बढ़ोतरी हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में 19,968 कोरोना केस सामने आए हैं। वहीं 673 मरीजों की मौत हुई है। मौतों का यह आंकड़ा चौकाने वाला है। यह आंकड़ा शानिवार की तुलना में दोगुना है। शनिवार को 325 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि केसों का घटना एक राहत की खबर भी है।
यूपी में पाबंदियां हटीं
कोरोना संक्रमण की रफ्तार को कम होता देख उत्तर प्रदेश सरकार ने भी प्रदेश से सभी कोरोना से जुड़ी पाबंदियां हटा दी हैं। वहीं आज से प्रदेश में 100 प्रतिशत क्षमता के साथ सभी कार्यालय भी खोले जा सकेगें। इसके भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नाइट कर्फ्यू भी हटा दिया गया है। (Corona Update Today 20 February 2022)
Also Read : Corona Update Today 19 February 2022 पिछले 24 घंटे में सामने आए 22,270 नए मामले, 98.21% हुआ रिकवरी रेट
Also Read : New Guidelines of Corona Released 14 फरवरी से लागू, विदेशी यात्रियों को मिली होम क्वारंटाइन से छूट
Connect With Us : Twitter Facebook