होम / Cricket World Cup 2023 SA vs BAN Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रनों से हराकर, दूसरे नंबर पर बनाई जगह

Cricket World Cup 2023 SA vs BAN Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रनों से हराकर, दूसरे नंबर पर बनाई जगह

Shanu kumari • LAST UPDATED : October 24, 2023, 10:38 pm IST

India News, (इंडिया न्यूज), Cricket World Cup 2023 SA vs BAN Highlights: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का आज 23वां मैच दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के हरा दिया है। इसके बाद अब इस जीत के साथ अफ्रीकी टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर आ गई है और सेमीफाइनल के लिए अपना दावा भी मजबूत कर लिया है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और बैटिंग करते हुए टीम ने 382 रन बनाया था। वहीं इसके जवाब में बांग्लादेश 233 रन ही बना पाया और इस मैच को अफ्रीका ने 149 रन पर बांग्लादेश के विकेट को उखाड़ फेक दिया।


मुकाबले की लाइव अपडे्स के लिए जुडे़ रहें..

10:15 PM, 24/10/2023

वनडे विश्व कप 2023 के 23वें मैच में आज दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ अफ्रीकी टीम अब अंक तालिका में दूसरे नंबर पर आ गई है।

9:14 PM, 24/10/2023

बांग्लादेश का स्कोर 200 रन के पार

आठ विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। महमुदुल्लाह रियाद अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं। वहीं, मुस्तफिजुर उनका साथ दे रहे हैं।

9:45 PM, 24/10/2023

बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरा

159 रन पर बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरा है। हसन महमूद 25 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। कगिसो रबाडा ने धीमी गेंद पर उन्हें गेराल्ड कोट्जे के हाथों कैच कराया। महमुदुल्लाह के साथ मुश्तफिजुर क्रीज पर हैं।


8:40 PM, 24/10/2023

बांग्लादेश का सातवां विकेट गिरा

122 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का सातवां विकेट गिरा है। नसुम अहमद 19 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। गेराल्ड कोट्जे ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच पकड़ा।


8:14 PM, 24/10/2023

बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा

81 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा है। मेहदी हसन मिराज 19 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। केशव महाराज ने उन्हें फेहलुकवायो के हाथों कैच कराया।


7:47 PM, 24/10/2023

बांग्लादेश का पांचवां विकेट गिरा

58 रन पर बांग्लादेश का पांचवां विकेट गिरा है। लिटन दास 44 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। कगिसो रबाडा ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। महमुदुल्लाह के साथ मेहदी हसन मिराज क्रीज पर हैं।


7:29 PM, 24/10/2023

बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा

42 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा है। मुश्फिकुर रहीम 17 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। गेराल्ड कोट्जे ने उन्हें फेहलुकवायों के हाथों कैच कराया।


6:59 PM, 24/10/2023

बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा

आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर बांगलादेश का तीसरा विकेट गिरा। लिजाड की गेंद पर क्लासेन ने शाकिब अल हसन का कैच पकड़ा। कप्तान 1 रन बनाकर आउट हुए।


6:52 PM, 24/10/2023

दो गेंदों पर बांग्लादेश का दो विकेट गिरा

7वें ओवर की पहली और दूसरी दोनों गेंदों पर दो विकेट गिरा। यान्सन की गेंद पर क्लासेन ने तंजीद हसन और नजमुल हुसैन शान्तो का विकेट गिरा। तंजीद हसन 12 रन बनाकर आउट हुए। वहीं नजमुल हुसैन शान्तो बीना खाता खोले आउट हो गए।


5:45 PM, 24/10/2023

दक्षिण अफ्रीका का पांचवा विकेट गिरा

50वें ओवर की दूसरी गेंद पर दक्षिण अफ्रीका का पांचवा विकेट गिरा।  हसन की गेंद पर क्लासेन कैच आउट हे गए। क्लासेन 90 रन बनाकर आउट हो गए।


5:23 PM, 24/10/2023

दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा

45वें ओवर की पहली गेंद पर साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा। हसन की गेंद पर नसुम अहमद ने क्विंटन डिकॉक का कैच पकड़ा। क्विंटन डिकॉक ने 140 गेंदों में 174 रनों की पारी खेली। डिकॉक की इस पारी में 15 चौके और 7 छक्के शामिल हैं।

विश्व कप में नामित विकेटकीपर के रूप में सर्वाधिक शतक

  • 4- कुमार संगकारा
  • 3 – क्विंटन डी कॉक
  • 2- एबी डिविलियर्स
  • 2 – ब्रेंडन टेलर

4:25 PM, 24/10/2023

क्विंटन डिकॉक ने जड़ा शतक

क्विंटन डिकॉक ने इस विश्व कप का अपना तीसरा और वनडे करियर का 20वां शतक लगाया। उन्होंने 101 गेंद में शतक पूरा किया। अब तक अपनी पारी में वह छह चौके और चार छक्के लगा चुके हैं। डिकॉक ने इससे पहले श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। श्रीलंका के खिलाफ 100 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 109 रन बनाए थे।

एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक शतक

  • 5 – रोहित शर्मा (2019)
  • 4 – कुमार संगकारा (2015)
  • 3 – मार्क वॉ (1996)
  • 3 – सौरव गांगुली (2003)
  • 3 – मैथ्यू हेडन (2007)
  • 3 – डेविड वार्नर (2019)
  • 3* – क्विंटन डी कॉक (2023)

एक ही WC संस्करण में दो (या अधिक) शतक लगाने वाले एकमात्र अन्य साउथ अफ्रीका बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (2015 में दो) थे।

दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक विश्व कप शतक

  • 4- एबी डिविलियर्स
  • 3 – क्विंटन डी कॉक
  • 2 – हर्शल गिब्स
  • 2- हाशिम अमला
  • 2- फाफ डु प्लेसिस

4:05 PM, 24/10/2023

दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा

दक्षिण अफ्रीका को 31वें ओवर में 167 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। शाकिब अल हसन ने एडेन मार्करम को लिटन दास के हाथों कैच कराया। वह 69 गेंद में 60 रन बना सके। उन्होंने डिकॉक के साथ मिलकर 131 रन की साझेदारी निभाई। 31 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 169 रन है। फिलहाल क्विंटन डिकॉक 92 रन और हेनरिक क्लासेन एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।


2:35 PM, 24/10/2023

दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका

आठवें ओवर में 36 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लगा। मेहदी हसन मिराज ने रसी वान डर डुसेन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह एक रन बना सके। फिलहाल क्विंटन डिकॉक और कप्तान एडेन मार्करम क्रीज पर हैं। आठ ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 36 रन है।


2:27 PM, 24/10/2023

दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका

दक्षिण अफ्रीका को सातवें ओवर में 33 रनों पर पहला झटका लगा। शोरिफुल इस्लाम ने रीजा हेंड्रिक्स को क्लीन बोल्ड किया।


2:20 PM, 24/10/2023

दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत

दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत आज सधी रही। टीम ने 5 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 25 रन बना लिए। टीम की तरफ से ऑपनिंग पारी खेलने रीजा हेंड्रिक्स और क्विंटन डिकॉक आए है।


1:40 PM, 24/10/2023

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लिजाड विलियम्स।

बांग्लादेश टीम की प्लेइंग-11

बांग्लादेश: तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद


1:35 PM, 24/10/2023

दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। बता दें इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रिका तेम्बा बावुमा नहीं खेल रहे हैं। एडेन मार्करम ही उनकी जगह कप्तानी कर रहे हैं।


 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Himanta Biswa Sarma: इस बार भाजपा को क्यों चाहिए 400 के पार? हिमंत बिस्वा सरमा ने किया खुलासा-Indianews
Phalodi Satta Bazar Prediction: इस बार होगा 400 पार या 300 सीटों पर सिमटेगी भाजपा सरकार, जानें क्या कहता है फलोदी सट्टा बाजार-Indianews
CSK VS RR Toss Update: राजस्थन रॉयल्स ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों को प्लेइंग-11
IPL 2024, CSK VS RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स का दूसरा विकेट गिरा, जोस बटलर 21 रन बनाकर आउट
CSK vs RR Live Streaming: चेन्नई और राजस्थान के बीच मुकाबला आज, जानें कब और कहां देखें-Indianews
CSK VS RR: चेन्नई सुपर किंग्स को हरा प्लेऑफ़ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी RR, जानें किसका पलड़ा भारी-Indianews
Viral News: 30 पहले हुई थी मौत, अब परिवार वालों को आया वीडियो कॉल, जानें क्या है पूरा मामला-Indianews
ADVERTISEMENT