होम / IPL 2024,CSK vs RCB Highlights : पहले मैच में सीएसके की शानदार जीत, आरसीबी को 6 विकेट से रौंदा

IPL 2024,CSK vs RCB Highlights : पहले मैच में सीएसके की शानदार जीत, आरसीबी को 6 विकेट से रौंदा

Mahendra Pratap Singh • LAST UPDATED : March 23, 2024, 9:19 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), CSK vs RCB Highlights, IPL 2024: क्रिकेट के वार्षिक उत्सव का मंच सज कर तैयार है। विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को एक तरफ रख दें। आज इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के 17वें सीजन का आगाज हो चुका है। आईपीएल के पहले मैच ही दो सबसे धमाकेदार टीमों चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला हुआ। जहां सीएसके ने शानदरा मैच में आरसीबी को 6 वितेट से हराकर पहले मैच में जीत दर्ज कर ली।

22.03.2025 |  1200 PM

CSK vs RCB Live Score, IPL 2024:  आप पहले मैच में सीएसके ने आरसीबी को 6 विकेट से हराकर IPL के इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली।

22.03.2025 |  11:18 PM

CSK vs RCB Live Score, IPL 2024: सीएसके को लगा चौथा झटका, डेरिल मिशेल 22 रन पर लौटे पवेलियन

22.03.2025 |  11:02 PM

CSK vs RCB Live Score, IPL 2024: 99 रन पर सीएसके को तीसरा झटका लगा। जहां अजिंक्य रहाणे 21 रन पर पवेलियन लौट गए।  

22.03.2025 |  10:50 PM

CSK vs RCB Live Score, IPL 2024: 174 रन का पिछा करने आई सीएसके को 71 रन पर दूसरा झटका लगा है। जहां रचिन रवींद्र 37 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। 


22.03.2025 |  10:20 PM

CSK vs RCB Live Score, IPL 2024:  आरसीबी द्वारा दिए गए 174 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए चेन्नई तैयार है। जहां सलामी बल्लेबाजी के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रवींद्र पारी की शुरूआत करने के लिए मैदान पर आएं है।

22.03.2025 |  9:50 PM

CSK vs RCB Live Score, IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 173/6 (20)

22.03.2025 |  9:30 PM

CSK vs RCB Live Score, IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 162/5 (18.5)

22.03.2025 |  9:20 PM

CSK vs RCB Live Score, IPL 2024:  RCB का स्कोर 17 ओवर में 123/5

22.03.2025 |  9:20 PM

CSK vs RCB Live Score, IPL 2024: RCB का स्कोर 100 पार  

RCB ने 15वें ओवर में 100 रन बना लिया है। दीपक चाहर की आखिरी बॉल पर अनुज रावत ने चौका जमाकर टीम का स्कोर 100 रन पार पहुंचाया।

22.03.2025 |  9:00 PM

CSK vs RCB Live Score, IPL 2024: कैमरून ग्रीन 18 रन बनाकर आउट, RCB का पांचवा विकेट गिरा

महज 78 रन पर बेंगलुरु की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। मुस्तफिजुर रहमान ने 12वें ओवर में दो विकेट लेकर बेंगलुरु के मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ दी। उन्होंने 12वें ओवर की चौथी बॉल पर कमरन ग्रीन को बोल्ड कर दिया। ग्रीन 22 बॉल पर 18 रन बनाकर आउट हुए।

22.03.2025 |  8:30 PM

CSK vs RCB Live Score, IPL 2024: कोहली 21 रन बनाकर आउट, पटरी से उतरी बंगलुरु की टीम

RCB के11 ओवर में 77 रन पर चार विकेट गिर चुके हैं। विराट कोहली 21 रन बनाकर मुस्तफिजुर के शिकार हुए।

22.03.2025 |  8:20 PM

CSK vs RCB Live Score, IPL 2024: बंगलुरु को एक और झटका, मैक्सवेल भी 0 रन बनाकर आउट

बहुत अच्छी शुरुआत के बाद आरसीबी की राहें पटरी से उतरी। अब चाहर ने मैक्सवेल को शून्य पर आउट किया। मैक्सवेल इसे पंच करना चाहते हैं, बाहरी किनारा लगा और धोनी ने हर बार की तरह कोई गलती नहीं की और अपने दस्तानों में कैद कर लिया।

22.03.2025 |  8:20 PM

CSK vs RCB Live Score, IPL 2024: बंगलुरु के रनगति पर लगा ब्रेक, दूसरा विकेट गिरा

कप्तान गायकवाड़ की ओर से गेंदबाजी में क्या बदलाव आया है। वह पांचवें ओवर के लिए फ़िज़ को लेकर आए, रजत पाटीदार शून्य पर आउट हो गए। पाटीदार कॉट धोनी बोल्ड मुस्तफिजुर रहमान 0 (3)

22.03.2025 |  8:10 PM

CSK vs RCB Live Score, IPL 2024: RCB का पहला विकेट गिरा

 बंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 23 गेंदों में 8 चौके की मदद से 35 रन बनाकर बंगलुरु को शानदार शुरूआत दी।

22.03.2025 |  8:00 PM

डु प्लेसिस के बल्ले से निकला IPL 2024 का पहला चौका 

CSK vs RCB Live Score, IPL 2024: IPL के इस सीजन का पहला चौका कप्तान फाफ डु प्लेसिस के बल्ले से आया है। डु प्लेसिस ने दीपक चाहर के पहले ओवर में इस चौके के साथ 7 रन बने।

22.03.2025 |  7:55 PM

CSK vs RCB Live Score, IPL 2024: चेन्नई के के एमए चिदंबरम स्टेडियम में फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वह चेपॉक पिच को लेकर आश्वस्त हैं और उम्मीद करते हैं कि इस पर पर्याप्त रन बनेंगे।

22.03.2025 |  7:30 PM

CSK vs RCB Live Score, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2024 का उद्घाटन समारोह शुक्रवार शाम को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, एआर रहमान और सोनू निगम जैसे सितारों ने अपना धमाकेदार फरफॉर्मेंस से समां बांध दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में करीब 40 मिनट तक यह धमाकेदार सेरेमनी चली। सेरेमनी की शुरुआत अक्षय कुमार ने परफॉर्म कर की। उनके बाद टाइगर श्रॉफ ने जय जय शिव शंकर गाने पर डांस किया।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT