India News (इंडिया न्यूज़), Deepika Padukone Gives An Update About Her New Mommy Life: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) 8 सितंबर, 2024 को एक बच्ची के माता-पिता बन गए। इस साल की शुरुआत में, इस कपल ने घोषणा की कि वो एक बच्चे की उम्मीद कर रहें हैं, जिससे उनके सभी फैंस खुश हो गए। इस महीने की शुरुआत में अभिनेत्री को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया। दीपिका की प्रेग्नेंसी काफी रोमांचक रही है, क्योंकि वो सोशल मीडिया पर दिलचस्प अपडेट शेयर करती रहती थीं। अब उनके फैंस जानना चाहते हैं कि बच्चे के बाद उनकी ज़िंदगी कैसी है।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के सभी फैंस को खुश करने वाला अपडेट सामने आया है। दरअसल, अभिनेत्री ने एक मजेदार अपडेट शेयर किया है कि नन्ही बेटी की मां बनना क्या होता है। अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने एक मजेदार पोस्ट शेयर किया की, जिसे सभी स्तनपान कराने वाली माताएं भी समझ सकती हैं। वीडियो में, एक महिला दिखाती है कि अगर वयस्क नवजात शिशुओं की तरह खाना शुरू कर दें तो यह कितना मज़ेदार लगेगा। वीडियो में दिखाया गया कि कैसे बच्चे भूखे होंगे लेकिन कभी-कभी खाना खाते समय सो भी जाएंगे।
वहीं, दीपिका पादुकोण ने इससे पहले अपनी बेटी के जन्म के बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम बायो भी बदल दिया। अभिनेत्री के बायो में लिखा है, “फ़ीड.बर्प.स्लीप.रिपीट।” बता दें कि 15 सितंबर, 2024 को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अस्पताल से घर लौटे। यह जोड़ा जल्द ही बांद्रा में अपने नए घर में शिफ्ट होने वाला है। उनका नया आलीशान घर उन्हें शाहरुख खान का पड़ोसी बना देगा, क्योंकि सुपरस्टार मुंबई में उसी इलाके में रहते हैं।
दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में देखा गया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, प्रभास और कमल हासन भी हैं। दीपिका अगली बार रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी, जिसमें वो एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगी। इस एक्शन ड्रामा में अजय देवगन, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ भी हैं। यह 1 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में आएगी।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.