होम / Priyanka Chopra का दीवाली पूजा का देसी अंदाज फैंस को आया पसंद

Priyanka Chopra का दीवाली पूजा का देसी अंदाज फैंस को आया पसंद

Prachi • LAST UPDATED : November 5, 2021, 4:11 pm IST

इंडिया न्यूज, लॉस एंजेलिस
Priyanka Chopra: दिवाली की धूम बॉलीवुड में भी खूब देखने को मिलती हैं। बॉलीवुड ही नहीं, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हॉलीवुड में भी दिवाली धूमधाम से मनाईं। अमेरिका के घर में प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली पूजा की। पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ प्रियंका चोपड़ा ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। जिन्हें फैंस ने जमकर पसंद किया। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के फैंस उन्हें सबसे ज्यादा उनके देसी अंदाज की वजह से ही पसंद करते हैं।

Priyanka Chopra ने आफिशियल इंस्टाग्राम पर दिवाली की तस्वीरें पोस्ट की

सोशल मीडिया पर एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफ हुई। फैंस ने विदेश में धूमधाम से दिवाली व लक्ष्मी पूजा (Lakshmi Pujan) करने को लेकर प्रियंका चोपड़ा की जमकर प्रशंसा की। सोशल मीडिया पर प्रियंका निक की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने आफिशियल इंस्टाग्राम पर दिवाली की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा लेमन कलर की साड़ी में तो पति निक जोनस व्हाइट कुर्ते में नजर आ रहे हैं। दोनों ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दिवाली का सेलिब्रेशन किया। इन तस्वीरों में लक्ष्मी की पूजा की सभी सामाग्री औ एकदम भारतीय पूजा का ट्रेंड देख सकते हैं।

Priyanka Chopra performed Lakshmi Puja as a custom in America

Priyanka Chopra ने अमेरिका में रीति रिवाज से की लक्ष्मी पूजा

प्रियंका चोपड़ा ने लक्ष्मी पूजा की सभी तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में प्रियंका निक लक्ष्मी गणेश की दूध से नहालते भी दिख रहे हैं। निक ने जलाए दीए प्रियंका चोपड़ा के साथ निक ने भी दिवाली पर लक्ष्मी पूजा की। उन्होंने पत्नी के साथ दीए जलाए और इस दिवाली धूमधाम से पूजा की। वहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लक्ष्मी आरती करते भी तस्वीरों में नजर आए। दोनों ने घर में पंडित को बुलाया और पारंपरिक तरीके से पूजा पूरी की। प्रियंका का अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस ने प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफ की और उनके देसी अंदाज को पसंद किया।

Read More: Happy Birthday Athiya Shetty सुनील शेट्टी ने खास अंदाज में किया बेटी को बर्थडे विश
Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.