इंडिया न्यूज, मुंबई:
देशभर में गणेश उत्सव (Ganesh Utsav 2021) को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि, इस बार भी कोरोना महामारी की वजह से उत्सव को धूमधाम से नहीं मनाया जा सकेगा। इसी बीच महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लालबाग के राजा (Raja of Lalbagh) की पहली झलक दिखा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अमिताभ ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “ओम् गण गणपतये नम: गणपति बप्पा मोर्या, पहला दर्शन लालबागचा राजा।” इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी बनाई हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अमिताभ की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कोरोना हमारी के चलते लोग इस बार भी लालबाग के राजा के दर्शन नहीं कर पाएंगे। कोरोना के कारण कहा जा रहा है कि इस बार सड़कों पर पहले जैसी धूम नहीं देखने को मिलेगी। देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत ही उत्साह के साथ धूम-धाम से मनाया जाता है. खासकर मुंबई में हर घर में गणेश पूजा की जाती है। यहां सड़कों पर भक्त उत्साह से झूमते नजर आते हैं। इस बार लोग लालबाग के राजा का आनलाइन दर्शन कर सकेंगे। दरअसल लालबाग के राजा का दरबार बहुत फेमस है। यह मुंबई का सबसे लोकप्रिय सार्वजनिक गणेश मंडल है।