Giloy Harmful For Liver Health
Giloy Harmful For Liver Health : प्राचीन काल से ही गिलोय को एक आयुर्वेदिक औषधि के रुप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। जब से कोरोना महामारी की शुरुआत हुई है तब से लोग अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। कोरोना काल में संक्रमण से बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है।
ऐसे में जब कोरोना की पहली लहर आई थी तब स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने यह सलाह दी थी कि गिलोय का सेवन करने से शरीर की इम्युनिटी मजबूत हो सकती है। इसके बाद से ही लोगों ने बिना किसी चिकित्सीय सलाह के इसे लेना शुरू कर दिया। गिलोय को हिंदी में ‘अमृता’ या ‘गुडुची’ (Guduchi) के नाम से भी जाना जाता है।
यह एक जड़ी बूटी है जो पाचन में सुधार और प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में मदद करती है। इसमें दिल के आकार के पत्ते होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार गिलोय की बेल जिस पेड़ पर चढ़ती है उसके गुणों को भी अपने अंदर समाहित कर लेती है, इसलिए नीम के पेड़ पर चढ़ी गिलोय की बेल को औषधि के लिहाज से सर्वोत्तम माना जाता है। इसे नीम गिलोय के नाम से जाना जाता है। गिलोय में कॉपर, आयरन, फॉस्फोरस, जिंक,कैल्शियम और मैगनीज भी प्रचुर मात्रा में मिलते हैं। अगर आप भी गिलोय का सेवन करते हैं तो आपको इसके स्वास्थ्य लाभों के साथ-साथ इसके नुकसानों के बारे में भी जानना चाहिए।
READ ALSO : Tips of Avoid Panic : घबराहट से निजात पाने के उपाय साथ ही रखे सावधानियां
अगर आपको लगता है कि गिलोय से सिर्फ लाभ ही लाभ हैं तो ऐसा नहीं है। अगर आप ज़रुरत से ज्यादा मात्रा में गिलोय का सेवन करते हैं तो आपको गिलोय के नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। गिलोय से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है लेकिन इसका अत्यधिक सेवन करने से स्वास्थ्य में कई तरह की दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। इस अध्ययन में पाया गया कि बहुत अधिक मात्रा में गिलोय का सेवन करने से लिवर जैसे अंगों को नुकसान हो सकता है।
Giloy का सेवन करना लीवर के लिए खतरा पैदा कर सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दावा किया कि जो मरीज लिवर फेलियर और लिवर के अन्य रोगों से पीड़ित थे गिलोय का लंबे समय तक सेवन किया था। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इस अध्ययन में पाया गया कि करीब 67 प्रतिशत यानी 29 लोगों को लीवर की समस्या का मुख्य कारण गिलोय का अधिक सेवन था। ये लोग ना तो पहले से शराब का सेवन करते थे और ना ही इन्हें डायबिटीज, थायरॉइड, हाई बीपी जैसी बीमारियां थीं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक लिवर की समस्या से पीड़ित अधिकतर मरीजों ने डॉक्टर की सलाह के बिना ही गिलोय का सेवन 46 दिन या उससे ज्यादा समय के लिए किया था। इसकी वजह से एक एंटीन्यूक्लियर एंटीबॉडी पैदा हो गई जिसने लिवर की कोशिकाओं पर अटैक करना शुरू कर दिया और ऑटोइम्यून हेपिटाइटिस जैसे Symptom उत्पन्न करने शुरू कर दिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक Giloy का सेवन हमेशा डॉक्टर से परामर्श के बाद ही करना चाहिए।’
Giloy Harmful For Liver Health
READ ALSO : Constipation In Children : जाने कब्ज क्या होती है, इसके कारण,लक्षण और बचाव के उपाय
READ ALSO : Brain Stroke : परहेज से आप ब्रेन स्ट्रोक का खतरा कम कर सकते हैं
Complaint Against Rahul Gandhi: बीजेपी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ…
Betting App ED Summon: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने हाल ही में वापसी की है।…
दूसरी स्ट्राइक परमाणु क्षमता किसी भी परमाणु-हथियार वाले देश के लिए सबसे बड़ा निवारक है।…
Congress PC On Parliament Ruckus: संसद में धक्का-मुक्की के मुद्दे पर कांग्रेस ने आज गुरुवार…
किन्नरों की शवयात्रा बिल्कुल अलग होती है। किन्नर मृतक के शव को खड़ा करके अंतिम…
India News (इंडिया न्यूज)Jayant Chaudhary: संसद परिसर में गुरुवार (19 दिसंबर) सुबह हुई हाथापाई के…