इंडिया न्यूज़, मुंबई:
Hrithik Roshan: बी टाउन एक्टर ऋतिक रोशन अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ रुमर्ड अफेयर को लेकर काफी चर्चा में है। बता दें कि अब ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट के साथ अफेयर का भी खुलासा किया है। इस पर ऋतिक रोशन के अलावा उनके परिवार वालों ने भी उन्हें बधाई दी है।
सबा आजाद ने इंस्टाग्राम पर अपने आगामी प्रोजेक्ट मिनिमम के बारे में बताया
अभिनेता ऋतिक रोशन और सबा आजाद को लेकर खबरें हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। सबा ने इंस्टाग्राम पर अपने आगामी प्रोजेक्ट मिनिमम के बारे में बताया है। यह एक इमीग्रेंट इंडियन पर आधारित ड्रामा होगी। फिल्म का निर्देशन रोमाना मौला करेंगी। वहीं मिनिमम में सबा के अलावा गीतांजलि कुलकर्णी और नमित दास भी होंगे।
इंग्लिश में मोन अमोर को माई लव कहते हैं
दरअसल सबा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, ‘मेरी अगली फिल्म इन सभी के साथ है’ इसके अलावा उन्होंने इसे कई लोगों को टैग भी किया है। यह फिल्म बेल्जियम में शूट होगी। इसका निर्माण शिलादित्य बोरा और राधिका लावू ने मिलकर किया हैं। यह फिल्म जून 2022 में फ्लोर पर जाएगी। यह एक इंटरनेशनल ड्रामा होगी। यह रूमाना मौला का भी डेब्यू होगा।
ऋतिक रोशन ने पोस्ट पर दिया अपना रिप्लाई
ऋतिक रोशन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, ‘यू आर गोना किल थिस’’ ऋतिक रोशन की पोस्ट पर सबा ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘फिंगर क्रॉसड मोन अमोर’’ मोन अमोर को इंग्लिश में माई लव कहते हैं। वहीं ऋतिक रोशन की आंटी खान कंचन रोशन ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सबा को बधाई दी है। इसके अलावा उन्होंने दिल की इमोजी भी शेयर की है। ऋतिक की कजिन पशमीना रोशन ने भी कमेंट किया है।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
यह भी पढ़ें : Cannes Film Festival 2022 हिना खान इस ड्रेस में दिखाएंगी अपना जलवा, वायरल हो रही है फोटो
यह भी पढ़ें : सनी देओल के बेटे करण देओल ने की गुपचुप सगाई, जल्द होगी शादी !
यह भी पढ़ें : कटरीना कैफ ने शादी के 6 महीने बाद दी गुड न्यूज! जानें प्रेग्नेंसी की खबर का सच!
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube