इंडिया न्यूज़, पणजी।
LIVE Goa Election Results 2022 News Updates: गोवा में मुख्यमंत्री(Chief Minister) प्रमोद सावंत कुछ ही अंतर से चुनाव जीते हैं। 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा (Goa) में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला हुआ है। बता दें कि इस बार के चुनाव में कई बड़े नेताओं की साख दांव पर थी।
Also read: Batala Punjab Assembly Election 2022 Result बटाला से आप के अमन शेर सिंह जीते
भाजपा 20 सीटें जीत चुकी है, बहुमत में सिर्फ एक सीट दूर पार्टी को निर्दलीयों का मिला साथ। इस बार के ज्यादातर एग्जिट पोल में गोवा में त्रिशंकु विधानसभा दिखाई गई थी जिसमें भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनते दिखाया गया था। गोवा (Goa) के पूर्व सीएम और भाजपा के दिग्गज नेता मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर पणजी से चुनाव हार गए हैं।
आपको बता दें गोवा (Goa) में 38 विधानसभा सीटों के नतीजें आ गए हैं। इस चुनाव में भाजपा ने सारे एग्जिट पोलों को धराशाई कर दिया है। बता दें कि इस बार के ज्यादातर एग्जिट पोल गोवा में त्रिशंकू विधानसभा दिखा रहे थे। इलेक्शन कमीशन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 38 सीटों में से भाजपा ने 20 सीटों पर कब्जा किया है।
Also read: Uttar Pradesh Assembly Election Results 2022 : जनता को पसंद आया योगी का ‘बुलडोजर’
भाजपा अब सरकार बनाने से सिर्फ एक सीट दूर है। इसी के साथ 4 में से 3 निर्दलीयों ने भाजपा को अपना समर्थन भी दे दिया है और भाजपा किसी भी समय सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।
दूसरी ओर कांग्रेस को केवल 9 सीटें मिली हैं और 2 सीटों पर वह बढ़त बनाए हुए है। यहां बता दें कि सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस को सबसे बड़ी पार्टी दिखाया गया था। टीएमसी को इस चुनाव में खासा फायदा हुआ है, पार्टी ने इस बार 3 सीट जीतीं है। वहीं जीत का दावा ठोक रही आम आदमी पार्टी को महज 2 सीट मिली हैं और उनके सीएम फेस अमित पालेकर भी चुनाव हार गए हैं।
Also read: Attari Punjab Assembly Election 2022 Result अटारी से आप के जसविंदर सिंह जीते
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube