India News (इंडिया न्यूज), Chhattisgarh High Court Jobs 2023: ऐसे लोग जो हाई कोर्ट में नौकरी पाना चाहते हैं। उनके लिए अच्छी खबर आई है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बिलासपुर की ओर से एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक कोर्ट में असिस्टेंट ग्रेड थर्ड के पद पर भर्ती होगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन आधिकारिक वेसबाइट highcourt.cg.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। आपके पास 31 अक्टूबर 2023 तक का समय है।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 143 खाली पदों को भरा जाएगा। जिसके तहत इनमें जनरल वर्ग के लिए 72 और एससी वर्ग के लिए 23 पद पर भर्ती निकली है। वहीं एसटी वर्ग के 28 और ओबीसी श्रेणी के 20 पद पर खाली है।
योग्यता और उम्र सीमा
इच्छुक उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके अलावा आपके पास आईटीआई या अन्य संस्थान से एक साल का कंप्यूटर में डिप्लोमा किया होना चाहिए।
अप्लाई करने के लिए उम्र 21 साल से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिली है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।
अप्लाई करें ऐसे
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट highcourt.cg.gov.in पर जाना होगा।
- वहां जाकर रिक्रूटमेंट सेक्शन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आप असिस्टेंट ग्रेड थर्ड भर्ती लिंक पर क्लिक कर लें।
- मांगी गई सभी डिटेल्स फिल कर लें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- आवेदन पत्र को सबमिट कर दें।
- आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें।
- अब आप आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल कर अपने पास रख लें।
यह भी पढ़ें:-