Gujarat Vidhan Sabha Election Date 2022: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनुप चंद्र पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। खबरों के अनुसार गुजरात में इस बार भी पिछले बार की तरह दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 1 दिसंबर 2023 को तथा दूसरे चरण में 5 दिसंबर 2023 को मतदान होगा। खास बाात ये है कि मतगणना 8 दिसंबर को हिमाचल विधानसभा चुनाव नतीजों के साथ होगी।
इस बार 4.9 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान
चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि गुजरात में इस बार 4.9 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव आयुक्त के मुताबिक इस बार 4.6 लाख नए मतदाता वोटिंग करेंगे। 51782 मतदान केंद्र पर मतदान होगा। 142 मॉडल मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। दिव्यांगों के लिए 182 विशेष पोलिंग स्टेशन बनाया जाएगा। महिलाओं के लिए 1274 पोलिंग स्टेशन होंगे।
शिपिंग कंटेनर को भी बनाया गया पोलिंग स्टेशन
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार 33 पोलिंग स्टेशन ऐसे होंगे जो युवा पोलिंग टीम द्वारा संचालित किए जाएंगे, ये युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करेगा। इस बार शिपिंग कंटेनर को भी पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। पहली बार शिपिंग कन्टेनर भी पोलिंग स्टेशन के रूप में काम करेगा। गिर फॉरेस्ट के लिए एक पोलिंग स्टेशन होगा जहां एक ही वोटर है। पोस्टल वोट के लिए चुनाव आयोग के प्रतिनिधि जाएंगे। गिर फॉरेस्ट के लिए एक पोलिंग स्टेशन होगा जहां एक ही वोटर है।
ये भी पढ़ें – घुटन भरी सांस: दिल्ली में प्रदूषण से आंखों में जलन, उम्र हो रही कम