इंडिया न्यूज, मुंबई:
Happy Birthday Monali Thakur: मोनाली ठाकुर (Monali Thakur) ने बॉलीवुड के एक से एक हिट गानों से फैंस का दिल जीता है। बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर आज यानि 3 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।मोनाली ठाकुर कोलकाता में जन्मी थीं, उनके पिता भी एक संगीतकार थे और इंडियन आइडल 2 की कंटेस्टेंट भी रही थीं। इंडियन आइडल में भाग लेने के बाद भी मोनाली को काफी स्ट्रगल करना पड़ा था, जिसमें उन्हें आसानी से सफलता का रास्ता दिखाई नहीं दिया। 2008 में फिल्म ‘रेस’ के लिए ‘जरा-जरा टच मी’ गाना गाने का मौका मिला और फिर मोनाली की फैन फॉलोविंग बढ़ती गई।
(Happy Birthday Monali Thakur) तीन साल तक छुपा कर रखी थी अपनी शादी
बॉलीवुड की चुलबुली सिंगर कही जाने वाली मोनाली ठाकुर अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करती हैं। उनका बचपन से ही संगीत से जुड़ाव रहा है। वह छोटी उम्र में ही क्लासिकल म्यूजिक सीखने लगी थीं। दरअसल, उनके पिता शक्ति ठाकुर और बहन मेहुली ठाकुर बंगाली म्यूजिक इंडस्ट्री के जाना-माना नाम है। इसके बावजूद उन्हें इंडस्ट्री में जगह बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मोनाली ने साल 2017 में अपने ब्वॉयफ्रेंड माइक रिचर से शादी कर ली थी। मोनाली ने अपनी शादी की भनक 3 सालों तक किसी को नहीं लगने दी। वह नहीं चाहती थी कि उनकी शादी के बारे में किसी को भी पता लगे। हालांकि लॉकडाउन के दौरान मोनाली ने अपनी शादी की जानकारी लोगों से साझा करके सभी को चौंका दिया था। मोनाली ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर भी खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि हमारी म्यूजिक इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा माफियागिरी है। किसी को उसके काम का के्रडिट नहीं मिलता और यही वजह है कि मुझे ये इंडस्ट्री पसंद नहीं।
Read More: Ayushmann Khurrana की Chandigarh Kare Aashiqui का मोशन पोस्टर रिलीज