इंडिया न्यूज, मुंबई:
Happy New Year Movies: साल 2021 कुछ दिनों बाद विदाई लेने को तैयार है, तो वहीं दूसरी ओर नया साल 2022 नई आशाओं और उम्मीदों के साथ आगाज करने वाला है। ऐसे में बॉलीवुड जगत में भी कई नई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने की कतार में है।
दरअसल निर्माता और निर्देशकों ने अपनी नई फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा करनी शुरू कर दी है। बता दें कि इस बार साल 2022 में कई बड़े स्टार्स की धमाकेदार फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। एक्टर प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ से लेकर रणवीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ और कंगना रणौत की फिल्म धाकड़ और तेजस, तक कई बड़ी फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज होंगी। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं नए साल में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट।
राधे श्याम
![Screening of Radhe Shyam](https://indianews.in/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/images/SD-default-image.png)
![Screening of Radhe Shyam](https://indianews.in/wp-content/uploads/2021/10/Radhe-Shyam-Teaser-784x441-1-300x169.jpg)
Radhe Shyam
नए साल की शुरूआत में ‘बाहुबली’ फेम एक्टर प्रभास की मच अवेटेड फिल्म ‘राधे श्याम’ रिलीज होगी। यह फिल्म 14 जनवरी को रिलीज होगी। 1970 की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े लीडिंग रोल में हैं।
आरआरआर
![RRR Trailer](https://indianews.in/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/images/SD-default-image.png)
![RRR Trailer](https://indianews.in/wp-content/uploads/2021/12/NgBoMJy386Mhd-1-300x169.jpg)
RRR MOVIE
राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर भी अगले साल 7 जनवरी को रिलीज हो रही है। रामचरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट अहम किरदारों में हैं।
बच्चन पांडे
अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ 4 मार्च 2022 को रिलीज होनी तय हुई है।
पृथ्वीराज
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की रिलीज के लिए 21 जनवरी 2022 की तारीख तय की गई है। यशराज बैनर की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ बड़े पर्दे पर आने को तैयार हैं। इस फिल्म से मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।
जयेशभाई जोरदार
रणवीर सिंह की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ 25 फरवरी 2022 सिनेमाघरों में दर्षकों का मनोरंजन करेगी। अभिनेता रणवीर सिंह और शालिनी पांडे स्टारर फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ भी के नए साल के दूसरे महीने में रिलीज होगी।
शमशेरा
रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’ के लिए 18 मार्च 2022 की तारीख तय है।
लाल सिंह चड्ढा
Laal Singh Chaddha
आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ 14 अप्रैल 2022 यानी कि बैसाखी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
धाकड़
कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ भी 8 अप्रैल 2022 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
टाइगर 3
सलमान खान स्टारर फिल्म ‘टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ की तीसरी फे्रंचाइजी फिल्म टाइगर 3 भी रिलीज को तैयार है। हालांकि इसकी डेट का अभी एलान नहीं किया गया है। लेकिन कहा जा रहा है कि ये फिल्म भी साल 2022 में ही रिलीज होगी।
अनेक
आयुष्मान खुराना और अनुभव सिन्हा एक बार फिर फिल्म ह्यअनेकह्ण में एक साथ आए हैं। यह फिल्म 31 मार्च को रिलीज होगी।
रक्षाबंधन
अक्षय कुमार की निर्देशक आनंद एल राय के साथ बन रही फिल्म ‘रक्षा बंधन’ 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी।
ब्रह्मास्त्र
Brahmastra Release Date Out
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र अगले साल 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर और आलिया भट्ट के साथ, मौनी रॉय अमिताभ बच्चन और अन्य कई बड़े सितारे नजर आएंगे।
तेजस
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत की फिल्म तेजस भी 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी।
गणपथ
ganpath
टाइगर श्राफ स्टारर गणपथ मूवी 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
गंगूबाई काठियावाड़ी
Gangubai Kathiawadi
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ अगले साल 18 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। इसके अलावा अजय देवगन, इमरान हाशमी और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
पठान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएँगे। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएँगे।
विक्रम वेधा रीमेक
सितंबर में 30 तारीख को सैफ अली खान और रितिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा रीमेक रिलीज होगी।
रामसेतु
हर बार की तरह इस बार भी खिलाड़ी कुमार की कई फिल्में रिलीज होगी। बता दें कि अक्टूबर 2022 में दीवाली पर अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु रिलीज होगी।
भूलभुलैया 2
कार्तिन आर्यन की मच अवेटेड मूवी भूलभुलैया 2 साल 2022 मार्च में 25 तारीख को रिलीज होगी।
अटैक
बॉलीवुड हैंडसम हंक जॉन अब्राहम की देशभक्ति फिल्म अटैक 26 जनवरी को सिनेमाघरों में लगेगी।
केजीएफ 2
Sanjay Dutt Upcoming movie
संजय दत्त स्टारर केजीएफ 2 बिग बजट मूवी 14 अप्रैल रिलीज होगी
मई डे
अमिताभ बच्चन, अजय देवगन की मई डे 29 अप्रैल को रिलीज होगी।
Read More: Ganapath Tease Out टाइगर श्रॉफ स्टारर मूवी की रिलीज डेट का हुआ ऐलान
Read More: Radhe Shyam Trailer Out पूजा हेगड़े और प्रभास की यूनीक लव स्टोरी को बयां करती है फिल्म
Connect With Us : Twitter Facebook