होम / Haryana News: यमुनानगर में चिकनगुनिया, डेंगू के मामलों में हुई वृद्धि, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट 

Haryana News: यमुनानगर में चिकनगुनिया, डेंगू के मामलों में हुई वृद्धि, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट 

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : August 23, 2023, 1:22 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Devi Das, Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में डेंगू एवं चिकनगुनिया के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य अधिकारियों को अलर्ट किया है। यमुनानगर जिला में अब तक डेंगू के 87 व चिकनगुनिया के 43 मामले पॉजिटिव आ चुके हैं। डेंगू से यमुनानगर जिला के अलग-अलग इलाकों में तीन लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इन तीनों में डेंगू पॉजिटिव नहीं था। मौत के अन्य कारण रहे हैं।

10 बेड रिजर्व किए गए

यमुनानगर की डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर सुशीला सैनी ने बताया की यमुनानगर में अब तक डेंगू के 87 और चिकनगुनिया के 43 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि यमुनानगर अस्पताल में डेंगू के लिए 10 बेड रिजर्व किए गए हैं। जबकि ईएसआईएस अस्पताल में चार, जगाधरी में आठ और साडोरा अस्पताल में दो बेड डेंगू के लिए रिजर्व किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बकाला गांव के एक व्यक्ति की निजी अस्पताल में मौत हुई थी। इसी तरह फिरोजपुर गांव के दो लोगों की मौत हुई है। इन दोनों मामलों में सैंपल लिए गए थे। जिनमें डेंगू पॉजिटिव नहीं आया। इनमें मृत्यु के अन्य कारण है। फिर भी  फिरोजपुर में 32 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

डॉक्टर सुशीला सैनी डिप्टी सीएमओ

डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर सुशील सैनी का कहना है कि इसके साथ-साथ कोरोना के मामलों को लेकर भी विभाग अलर्ट है। उसके लिए भी सैंपल प्रक्रिया तेज की गई है। उन्होंने कहा कि डेंगू ,चिकनगुनिया से बचने के लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपील की है कि रविवार को सूखा दिवस मनाएं। छत पर व घरों के आसपास पानी न जमा होने दे ,पूरी बाजू के कपड़े पहने।

Also Read: 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.