इंडिया न्यूज, दिल्ली:
Himanshi Goswami Haryanvi Song najar ka kasoor: हरियाणा की फेमस कलाकार हिमांशी गोस्वामी (Himanshi Goswami) अपने नए गाने ‘नजर का कसूर’ (Najar ka kasoo) को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में ये गाना youtube पर रिलीज हुआ है और छा गया है। गाने में हिमांशी गोस्वामी का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है। वह जेसीबी पर खड़ी होकर डांस मूव्स दिखा रही हैं। गाने में वह अलग अलग तरह के लुक्स भी दिखा रही हैं। गाने में उन्होंने कई लहंगे बदले हैं और हर रंग उन पर काफी जम रहा है। उनकी अदाएं काफी दिलकश नजर आ रही हैं। गाने के बोल और म्यूजिक भी काफी शानदार है।