इंडिया न्यूज, दिल्ली:
Haryanvi Song Sona Darling:मशहूर हरियाणवी कलाकार रुचिका जांगिड़ (Ruchika Jangid)
का नया गाना Sona Darling रिलीज हो गया है और आते ही यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। गाने में उनका अंदाज बेहद खूबसूरत है। वह सूट पहनकर कमाल का डांस करती नजर आ रही हैं। रुचिका ऐसी कलाकार हैं कि उनके एक खाने का खुमार उतरता नहीं कि दूसरा गाना रिलीज हो जाता है। एक समय सपना चौधरी का जलवा था और अब रुचिका जांगिड़ उनकी ही तरह लोकप्रियता हासिल करती जा रही हैं। उनके हरियाणवी गानों को भोजपुरी और पंजाबी के टॉप गानों की तरह देखा और सुना जाने लगा है।