Health News: अक्सर खाने पीने की चीजों के कॉम्बिनेशन को लेकर हम सब कंफ्यूज में रहते हैं। हम हमेशा ये सोचते हैं कि कौन सी चीज के साथ हमें क्या खाना चाहिए। बहुत बार आपने देखा कई लोग कहते हैं कि दही और दूध को एक साथ नहीं खाना चाहिए। जब हम रेस्टोरेंट में जाते हैं तो सोचते हैं कि कॉम्बो में मिल रहे कॉल्डड्रिंक और बर्गर का कॉम्बिनेशन ठीक होता है। ऐसे ही कई सवाल आपके मन में घूमते हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि कौम सी चीजों का कॉम्बिनेशन स्वास्थ के लिए अच्छा नहीं होता है।

खाने के साथ छाछ लेना

छाछ को आयुर्वेद में एक शानदार ड्रिंक कहा गया है। खाने के साथ छाछ एक अच्छा कॉम्बिनेशन होता है। यह खाने को डाइजेस्ट करने में मदद करता है।

दही और दूध

आप हमेशा से सुनते दूध और दही के बारे में सुनते आ रहे हैं कि इन्हें कभी एक साथ नही खाना चाहिए। आयुर्वेद में भी इसे खराब बैलेंस कहा गया है। बता दें कि इन दोनों की तासीर में काफी फर्क होता है। इन दोनों को एक साथ लेने से दूध खराब हो जाता है। जिससे पेट में गैस, अपच और उलटी जैसी समस्या हो सकती है।

बर्गर और कोल्डड्रिंक

बर्गर के साथ अक्सर आप यह सोचकर कोल्डड्रिंक लेते हैं कि यह डाइजेस्ट करने में मदद करती है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं होता है। यह आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बता दें कि कोल्डड्रिंक को पीने से पेट में मौजूद तैलीय पदार्थ ठोस पदार्थ में बदल जाते हैं। ऐसे में इन्हें पचाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। साथ ही इससे हमारी पाचन क्रिया भी बिगड़ सकती है।

Also Read: डायबिटीज का खतरा कम करने के लिए करें इस चीज का सेवन, होंगे ये फायदे