Health Tips अपने बिजी शेड्यूल के चलते हम अपने खाने पीने का ध्यान नहीं रख पाते जिससे हमारी सेहत को नुकसान पहुंचता है। लेकिन हम कर्इं दफा कुछ एैसी चीजों को खा लेते हैं जिनसे हमें फायदे की जगह नुक्सान हो जाता है आज हम कुछ एैसी ही खाने पीने की चीजों के बारे में बात करेंगे।

जानिए किन चीजों को एक साथ नहीं खाना चाहिए। साथ ही जानिए कि उनका सेवन करने से सेहत पर क्या बुरा असर पड़ता है:

दूध के साथ दहीं (Health Tips)

दूध हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है ये हमारी हड्डियों को मजबूत करता है। लेकिन दूध के साथ कभी भी दहीं का प्रयोग नहीं करना चाहिए। अगर हम दूध के साथ दहीं का प्रयोग करतें है तो हमें पेट से संबधित समस्या हो सकती है। दूध का प्रयोग हम रात में कर सकतें है और दहीं का प्रयोग दिन में करना चाहिए। जहां तक संभव हो सके हमें दोनों का उपयोग एकसाथ करने से बचना चाहिए।

दूध के साथ न खाएं अंडा, मीट (Health Tips)

कई लोगों को जब भूख लगती है और घर पर कुछ नहीं होता है वो दूध के साथ कुछ भी खा लेते हैं। ऐसा करना आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। दूध के साथ अंडा, मीट नहीं खाना चाहिए। इसके साथ ही पनीर के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। दूध के साथ इन चीजों को खाने से आपको डाइजेशन संबंधी दिक्कत हो सकती है।

नींबू और पपीता (Health Tips)

अगर आप स्वाद के लिए पपीते पर नींबू निचोड़कर खाते हैं, तो यह आपको एनीमिया का मरीज बना सकता है। इतना ही नहीं, यह हीमोग्लोबिन संबंधी समस्या भी पैदा कर सकता है। किसी भी कीमत पर इसका प्रयोग न करें। खास तौर से बच्चों के लिए यह बेहद खतरनाक है।

दूध और संतरा (Health Tips)

अगर आप दूध से तैयार किए गए आहार या फिर दूध के साथ आरेंज जूस का सेवन करते हैं तो रुक जाइए, यह खतरनाक हो सकता है। इन दोनों का मिश्रण पाचन में तो समस्या पैदा करेगा ही, ओट्स या दलिया के साथ इसका सेवन, आहार में उपस्थित स्टार्च को भी निष्क्रिय कर देता है।

दही के साथ इन चीजों को खाने से बचें (Health Tips)

दही के साथ कुछ भी खाना सबसे आम है। लेकिन आपको इस बात की जानकारी होना जरूरी है कि दही के साथ कुछ चीजों का कॉम्बिनेशन आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। जैसे कि दही के साथ खट्टे फल और मछली नहीं खाना चाहिए। फलों की बात करें तो दही और फलों में अलग-अलग एंजाइम होते हैं। इस कारण वे पच नहीं पाते। इसी वजह से इनका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

आम और दहीं का प्रयोग (Health Tips)

खाने में आम और दहीं का प्रयोग एकसाथ करने से बचना चाहिए। अक्सर हम गर्मी में शरीर को ठंडक देने के लिए दहीं लस्सी का प्रयोग करतें हैं लेकिन ये आम का भी मौसम होता है। और हमें आम के साथ दहीं या लस्सी का प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि इन दोनों की तासीर एकदुसरे के विपरित होती है इन दोनों का उपयोग एकसाथ करने से त्वचा संबधित रोग हो सकते हैं।

(Health Tips)

Read Also : Health Tips In Hindi कंधे और पीठ की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 4 खास योगासन

Connect With Us:-  Twitter Facebook