India News (इंडिया न्यूज़), Deepika Padukone Delivery Hospital: बी टाउन की पसंदिदा एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दिया है और रणवीर-दीपिका के घर नन्हा मेहमान आया है। इस मौके पर परिवार बेहद खुश है। बात दें की एक्ट्रेस की डिलीवरी HN रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में हुई है, जहां वह एक दिन पहले भर्ती हो गई थी। आइए जानते हैं HN रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के बारे में, यहां डिलीवरी के लिए क्या सुविधाएं उपलब्ध हैं और यहां डिलीवरी का खर्च कितना है।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शुक्रवार को गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने मुंबई के दादर स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। शनिवार को दीपिका पादुकोण को प्रसव पीड़ा के चलते HN रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था और रविवार को दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दिया। बता दें की दीपिका से पहले आलिया ने भी इसी अस्पताल में बेटी रिया को जन्म दिया था।
गुड न्यूज, Ranveer-Deepika के घर गूंजी किलकारी, जानें बेटा हुआ या बेटी?
HN रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल की वेबसाइट के मुताबिक, डिलीवरी के लिए अस्पताल का 1 दिन का खर्च 1700 से लेकर करीब 15000 तक है। यह भी बताया गया है कि मरीज के परिवार के लिए अलग से कमरा भी उपलब्ध है। मरीज के मनोरंजन के लिए 24 घंटे वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध है। देखभाल निगरानी प्रणाली की सुविधा भी उपलब्ध है। सोफा कम बेड और मसाज चेयर भी यहां उपलब्ध है।
HN रिलायंस अस्पताल मुंबई के सबसे अच्छे अस्पतालों में से एक माना जाता है। रणवीर और दीपिका की बेटी से पहले आलिया भट्ट ने भी यहीं डिलीवरी करवाई थी। दीपिका पादुकोण के बेटी को जन्म देने के बाद रणवीर सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं है। दरअसल, रणबीर सिंह खुद भी दिल से बेटी चाहते थे। ऐसे में कहा जा सकता है कि भगवान ने उनकी दुआ कबूल कर ली है।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.