इंडिया न्यूज़,Bollywood News (Mumbai) :
बॉलीवुड और पॉलीवुड सिंगर और रैपर में हनी सिंह किसी भी परिचय के मोहताज नही है। बता दें कि पिछले कुछ समय से पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह तलाक को लेकर चर्चा में है। दरअसल हाल ही में हनी सिंह का उनकी वाइफ शालिनी तलवार से तलाक हो गया। हनी सिंह और शालिनी तलवार का तलाक इंडस्ट्री के चंद महंगे तलाक में से एक रहा है, जिसमें उन्हें शालिनी को एक करोड़ रुपये देने पड़े। ऐसे में शालिनी से अलग होने के बाद हनी सिंह ने काम पर फोकस करना शुरू कर दिया और नये गाने की अनाउंसमेंट की है।
हनी सिंह ने हनी 3.0 अपने फैंस को किया डेडिकेट
आपको जानकारी के लिए बता दें रैप की दुनिया के बादशाह हनी सिंह अब नया गाना लेकर हाजिर होने वाले हैं। Epic Stardom नामक यूट्यूब चैनल पर रैपर के नये सॉन्ग की छोटी सी झलक शेयर की गई है। हनी सिंह के नये एलब्म का नाम Honey 3.0 है। दरअसल हनी सिंह ने ये गाना उनके फैंस को डेडिकेट है। गाने की अनाउंसमेंट करते हुए ये बताया गया कि हनी 3.0 खास तौर पर उन लोगों के लिये बनाई जा रही है, जो पंजाबी सिंगर के बुरे में वक्त में उनके साथ खड़े रहे। वहीं इस वीडियो में हनी सिंह के बुरे दौर की कहानी को दिखाया जा रहा है। ये वो समय जब हनी सिंह लगातार हेडलाइंस में बने हुए थे। ऐसे में ये खबरें छपती थी कि कहां हैं हनी सिंह, क्या वो कभी दोबारा वापसी कर पायेंगे, लेकिन सिंगर ने कमबैक करके बताया दिया कि वो आज भी रैप की दुनिया के किंग हैं।
नशे की लत का शिकार हो गए थे हनी सिंह
दरअसल दो साल पहले हनी सिंह को लेकर ये भी खबरें आ रही थीं कि वो नशे की लत छुड़ाने के लिये रिहेब गये थे। वहीं इन सारी न्यूज पर रिएक्शन देते हुए हनी सिंह ने कहा था कि वो कभी रिहेब नहीं गये हैं। बतौर हनी सिंह का कहना था कि उन्हें लेकर कई सारी बातें कही लिखी गईं, लेकिन सच यही है कि अब उन्होंने नशा करना बंद कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा था कि जब सरकार शराब की दुकान खोलने के लिये लाइसेंस देती है। पार्टी की वजह शराब होती है, तो भला फिर इस पर गाने क्यों नहीं बन सकते।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !