होम / How To Keep A Sad Mind Happy : अगर मन उदास है तो इस तरह रखें हैप्पी?

How To Keep A Sad Mind Happy : अगर मन उदास है तो इस तरह रखें हैप्पी?

Suman Tiwari • LAST UPDATED : February 25, 2022, 4:17 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
How To Keep A Sad Mind Happy: सबकी जिंदगी में कोई ना कोई तनाव जरूर होता है। किसी को काम का तनाव है, तो किसी को कॅरियर को लेकर। ये तनाव हमारे मन को प्रभावित करता है। पर कई बार ऐसा भी होता है कि हमारा मन क्यों उदास है इसका पता ही नहीं चलता। कुछ घंटों पहले तो ठीक था, लेकिन अब क्यों मन बदल गया, अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अपने मन को कैसे ठीक करें आइए जानते हैं।(self help, health, mood, life tips )

नए अनुभव लें

मनोदशा बदलने के लिए नए अनुभव ले सकते हैं। उदाहरण के तौर पर कागज से कभी कोई क्राफ्ट नहीं बनाया है, तो बनाकर देखिए। कभी चित्रकारी नहीं की तो वो भी करके देखिए। गृहिणियां खाने में कुछ नया आजमाकर मन बदल सकती हैं, जैसे कि विदेशी भोजन बना सकती हैं या परोसने का अंदाज बदल सकती हैं। इन बदलावों से आपके मन को फर्क पड़ेगा।

बागीचे में समय बिताएं (How To Keep A Sad Mind Happy)

अगर घर में पौधे हैं, तो हरियाली में समय बिताएं। पेड़ों के बीच सैर कर सकते हैं या बागीचे में बागवानी। शोध के मुताबिक पौधों के रंग खुशी और शांति देते हैं, मन बदलने में भी मददगार हैं। घर में पौधों के बीच बैठकर किताब पढ़ें या पौधों की छंटाई कर सकते हैं। नए पौधे भी लगा सकते हैं।

संगीत से मन बदलें

मन बदलने के लिए संगीत सुन सकते हैं। हालांकि संगीत ऐसा चुनें जो मन को शांत करे ना कि चिड़चिड़ाहट पैदा करे। कई बार मन पर संगीत निर्भर करता है, जैसे कि हो सकता है कि फिलहाल आपका जैसा मन है उसमें तेज और शोर वाला संगीत पसंद ना आए। धीमा और शांत संगीत मन को सुकून दे।

व्यवस्थित कार्य करें

अगर मायूसी लग रही है, तो अलमारी, टेबल या काम करने की टेबल व्यवस्थित करें। यह अभ्यास आप घर और दफ़्तर दोनों स्थान पर कर सकते हैं। अगर कोई सामान व्यर्थ है या उस जगह पर उसका काम नहीं है, तो उसे हटाकर सही स्थान पर रखें। जब आप सामान व्यवस्थित करेंगे, तो सारा ध्यान सफाई पर होगा। ध्यान भटकेगा, तो मन भी बदल जाएगा।

लेखनी का अभ्यास करें

कागज पर कैलीग्राफी का अभ्यास कर सकते हैं। कागज पर सुंदर अक्षर उकेर सकते हैं। इंटरनेट की मदद से नई-नई आकृति बनाने का अभ्यास भी कर सकते हैं। इनमें रंगों का प्रयोग करेंगे, तो मन पर कहीं ज्यादा सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इससे आपकी लेखनी में भी सुधार होगा।

पशु-पक्षियों को निहारें

अगर पशुओं के साथ खेलना पसंद है, तो मन को सामान्य करने का यह उपाय भी कारगर है। श्वान के साथ खेल सकते हैं और समय बिता सकते हैं। बालकनी या आंगन में बैठकर उनकी गतिविधियां देख सकते हैं। इसी तरह चिड़ियों को दाना डालकर उन्हें निहारना भी मन को सुकून देगा।

How To Keep A Sad Mind Happy

READ ALSO: Health Benefits of Reverse Walking : सीधे टहलने से कहीं ज्यादा फायदेमंद उल्टा टहलना, बनेगी शारीरिक और मानसिक सेहत

Connect With Us : Twitter | Facebook 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.