India News (इंडिया न्यूज), India Post Jobs 2023: जो लोग 10 वीं पास या ग्रेजुएट हैं उनके लिए सरकारी नौकरी का अच्छा मौका है। इंडिया पोस्ट की ओर से एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके मुताबिक भारतीय डाक में बंपर पद पर भर्तियां होंगी। इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया की शुरुआत आज से होने जा रही हैं। आवेदन के लिए आखिरी तारीख 09 दिसंबर 2023 तक है। इस आधिकारिक साइट indiapost.gov.in पर जा कर आवेदन कर पाएंगे।
इन पदों पर भर्ती
इंडिया पोस्ट में इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1899 खाली पद को भरा जाएगा। इसके तहत;
- पोस्टल असिस्टेंट के 598 पद,
- पोस्टमैन के 585 पद,
- मल्टी टास्किंग स्टाफ के 570,
- शॉर्टिंग असिस्टेंट के 143 पद
- मेल गार्ड के 3 पद भरे।
योग्यता
पात्रता की बात करें तो अलग-अलग तय की गई है। उम्मीदवारों का आवेदन करने के लिए पद के अनुसार 10वीं/ 12वीं/ ग्रेजुएट होना चाहिए था। कुछ पदों के लिए कंप्यूटर ज्ञान होना चाहिए।
एज लिमिट
बात करें एज लिमिट की तो उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 18 साल वहीं अधिकतम उम्र पदानुसार 25/ 27 वर्ष तय है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दिया गया है।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये देना होगा। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क माफ है।
यह भी पढ़ें:-