होम / Indias Richest Women In 2021 भारत की अमीर महिलाओं की लिस्ट

Indias Richest Women In 2021 भारत की अमीर महिलाओं की लिस्ट

Amit Gupta • LAST UPDATED : October 12, 2021, 1:09 pm IST

Indias Richest Women In 2021: विश्व की जानीमानी पत्रिका फोर्ब्स ने वर्ष 2021 की सबसे अमीर महिलाओं की सूची जारी की है। खास बात ये है कि कोरोना काल में भी इन महिलाओं की संपत्ति में कोई गिरावट नहीं आई। फोर्ब्स की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार भारत में धनी लोगों ने 2021 में अपनी चल-अचल संपत्ति में पचास फीसदी की बढ़ोतरी की है। रिपोर्ट्स के अनुसार मुकेश अंबानी अभी भी भारत के सबसे धनी सेठ हैं और वहीं गौतम अडानी दूसरे स्थान पर हैं। गौतम अडानी की संपत्ति की वैल्यू 74. अरब डॉलर आंकी गई है। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि भारत की सबसे अमीर महिलाएं कौन हैं और उनकी संपत्ति कितनी है?

Forbes 100 Richest Indians List फोर्ब्स की 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची

Top 10 richest Indians in 2021 रोजाना इतनी कमाई कि पढ़कर आप हो जाएंगे दंग

Google Maps New Feature 2021 : गूगल मैप का ये धमाकेदार फीचर, बचाएगा फ्यूल

सावित्री जिंदल (Indias Richest Women In 2021)

हिसार के ओपी जिंदल समूह की सावित्री जिंदल अभी भी सबसे धनी भारतीय महिला है। रिपोर्ट के अनुसार 2021 में उनकी संपत्ति 18 अरब डॉलर है। वहीं पिछले वर्ष उनकी संपत्ति 6.6 अरब डॉलर आंकी गई थी। बता दें कि सावित्री जिंदल स्वर्गीय ओम प्रकाश जिंदल की धर्मपत्नी हैं। उनके बेटे नवीन जिंदल कांग्रेस पार्टी में कुरुक्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं। नवीन जिंदल ने भारतीयों को राष्टÑीय ध्वज फहराने का सुप्रीम कोर्ट से हक दिलवाया था। आपको बता दें कि हमेशा की तरह इस बार भी हिसार स्थित ओपी जिंदल समूह की सावित्री जिंदल पहले स्थान पर हैं। वे बहुत ही सुलझी महिला हैं और हमेशा सामाजिक कार्यों में लीन रहती हैं। साधारण सी दिखने वाली सावित्री जिंदल हमेशा सपनों को साकार करने में जुटी रहती हैं। हिसार ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में उनका नाम बहुत ही सम्मान के साथ लिया जाता है।

विनोद राय गुप्ता (Indias Richest Women In 2021)

देश मशहूर होम एप्लायंस और इलेक्ट्रिकल उत्पाद बनाने वाली कंपनी हैवल्स की संचालिका हैं। पिछले वर्ष 2020 में उनकी संपत्ति 3.55 अरब डॉलर थी जो इस वर्ष 2021 में बढ़कर 7.6 अरब डॉलर हो गई है। विनोद राय गुप्ता देश की दूसरी सबसे अमीर महिला हैं। वे सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेती हैं और असहायों की मदद करती हैं। विनोद राय गुप्ता बहुत ही सरल महिला हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वे हमेशा दूसरों की मदद करने में जुटी रहती हैं। कोरोना काल में जैसे हर जिम्मेदार भारतीय ने दूसरों की बढ़चढ़कर मदद की वहीं विनोद राय गुप्ता ने भी बिना किसी को बताए अनेक लोगों की मदद की ताकि उनका परिवार चल सके। धार्मिक प्रवृत्ति की होने के कारण उन्हें भजन गाना अच्छा लगता है।

लीना तिवारी (Indias Richest Women In 2021)

जानीमानी यूएसवी कंपनी की चेयरपर्सन लीना तिवारी देश में धनी महिलाओं की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। पिछले वर्ष उनकी संपत्ति 3 अरब डॉलर थी जो इस वर्ष बढ़कर 4.4 अरब डॉलर हो गई है।

दिव्या गोकुलनाथ (Indias Richest Women In 2021)

बायजूज का नाम भला किसने नहीं सुना होगा। इसकी को फाउंडर दिव्या गोकुलनाथ देश की चौथी सबसे धनी महिला है। वर्ष 2020 में उनकी संपत्ति 3.05 अरब डॉलर थी। इस वर्ष 2021 में यह संपत्ति बढ़कर 4.05 अरब डॉलर तक पहुंच गई है।

किरण मजूमदार शॉ (Indias Richest Women In 2021)

देश की पांचवी सबसे धनी महिला है किरण मजूमदार शॉ। वे बायोकॉन की फाउंडर हैं। पांचवे स्थान पर आने के साथ ही खास बात ये है कि पिछले वर्ष की तुलना में उनकी संपत्ति घटी है। बता दें कि पिछले वर्ष 2020 में उनकी संपत्ति 4.6 अरब डॉलर थी जो वर्ष 2021 में घटकर 3.9 अरब डॉलर रह गई है।

मल्लिका श्रीनिवासन (Indias Richest Women In 2021)

मल्लिका श्रीनिवासन ट्रैक्टर्स एंड फार्म इंडिया लिमिटेड की चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। देश में सबसे अमीर महिलाओं में उनका स्थान 6वां है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में उनकी संपत्ति 2.89 अरब डॉलर आंकी गई है।

Also Read : Realme GT Neo2 की लॉन्च डेट आई सामने, जानिए फ़ोन में क्या है ख़ास

Also Read : Instagram New Features 2021 वीडियो एक्सपीरियंस हो जाएगा दोगुना

Connect Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.