India News(इंडिया न्यूज),Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के कारण अब पूरी दुनिया इस युद्ध को रोकने के प्रयास में लग चुकी है। वहीं फिलिस्तीन आतंकी संगठन हमास ने बंधको के मामले में एक बड़ा निर्णय लिया है जिसमें हमास ने दो अमेरिकी बंधकों को रिहा किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, रिहा हुए दोनो अमेरिकी मां-बेटी हैं। अमेरिका के इलिनोइस प्रांत के इवांस्टन की रहने वाली मां-बेटी के पास इजरायल की भी नागरिकता है। वहीं रिहाई के बाद हमास की सैन्य इकाई अल-कासम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू उबैदा ने एक बयान जारी कर कहा कि, कतर की मध्यस्थता के बाद मानवीय आधार पर दोनों को रिहा किया गया है। बंधकों को रिहा कर अमेरिकी लोगों और दुनिया को यह बताना चाहते हैं कि राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके फासीवादी प्रशासन द्वारा किए गए दावे झूठे और निराधार हैं।

पीएम कार्यालय ने की पुष्टि

इसके साथ ही बता दें कि, दोनों मां-बेटी के रिहाई की खबर को इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने पुष्टि करते हुए कहा कि, मां-बेटी जूडिथ ताई रानन और नताली शोशना रानन को हमास की तरफ से छोड़े गए है। इसके साथ ही इजरायल के अधिकारियों ने बताया कि, इन्हें इजरायल में एक सैन्य ठिकाने पर ले जाया गया है जहां उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद हैं। वहीं, अन्य बंधकों के परिजनों ने खुशी जताते हुए शेष बंधकों को भी रिहा करने की अपील की है।

कतर की मध्यसता का असर

वहीं रिहाई के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बंधकों को छुड़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए कतर सरकार का शुक्रिया अदा किया। जिसके बारे में अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने कहा कि, इजरायल में अमेरिकी दूतावास की टीम जल्द ही शिकागो के रहने वाले दो अमेरिकी बंधकों- मां और बेटी से मुलाकात करेगी, जिन्हें सात अक्तूबर को हमास ने इस्राइल से बंधक बना लिया था। इसके बाज ब्लिंकन ने कहा कि, कई देशों के लगभग 200 अन्य बंधकों में अभी भी 10 अमेरिकी नागरिक शामिल हैं। हमास को सभी बंधकों को रिहा करना चाहिए। ब्लिंकन ने कहा कि उन्होंने अन्य बंधकों के परिवारों से बात की है और गंभीरता से उनके परिवार के सदस्यों की रिहाई के लिए काम करने का वादा किया है।

रिहाई के फैसले का स्वागत

बता दें कि, दोनो अमेरिकी नागरिको को छोड़ने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, हमास द्वारा बंधक बनाए गए दो अमेरिकी नागरिकों को रिहा कर दिया गया है। दोनों अब इस्राइल में सुरक्षित हैं। हम उनकी रिहाई का स्वागत करते हैं। लेकिन इस संघर्ष में अभी भी 10 अन्य अमेरिकी नागरिक लापता हैं, जिनका कोई पता नहीं चल पाया है। हम पता हैं कि उनमें से कुछ को हमास द्वारा बंधक बना लिया गया है। साथ ही गाजा में लगभग 200 अन्य बंधकों को भी रखा गया है। इनमें कई देशों के पुरुष, महिलाएं, युवा लड़के, लड़कियां, बुजुर्ग लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़े