India News(इंडिया न्यूज),Jharkhand: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जेल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस के साथ मुठभेड़ में कम से कम चार माओवादी मारे गए। जिसकी जानकारी अधिकारियों ने सोमवार सुबह यह जानकारी दी। जानकारी के लिए बता दें कि इस अभियान में सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने में भी सफलता पाई है। मारे गए नक्सलियों में एक महिला नक्सली भी शामिल है। बताया जा रहा है कि मारे गए सभी नक्सली संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर थे।
मृतक नक्सलियों को संगठन में एरिया कमांडर, सब जोनल कमांडर और जोनल कमांडर का दर्जा प्राप्त था। गिरफ्तार नक्सलियों में एक महिला और एक पुरुष नक्सली भी शामिल है। मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के शवों के साथ हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बल के जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इस दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग करते हुए जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। कुछ अन्य नक्सलियों को भी गोली लगने की खबर है, हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वहीं इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार मारे गए नक्सलियों में एक जोनल कमांडर, एक सब-जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर और एक महिला नक्सली शामिल हैं। दो नक्सली घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें एक एरिया कमांडर और एक कट्टर महिला नक्सली शामिल हैं। उन्हें पुलिस हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.