(इंडिया न्यूज, Kangana Ranaut reached Banke Bihari Mandir, worshiped with family): बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत को, कई बार मंदिरों के दर्शन करते हुए देखा जाता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस को भगवान पर अटूट विश्वास है। बता दें कि, बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फैमिली के साथ अक्सर अलग-अलग मंदिरों के दर्शन करते हुए नजर आ जाती है।
अब हाल ही में अभिनेत्री कंगना वृन्दावन पहुंची है। यहाँ पर कंगना रनौत ने श्री बांके बिहारी जी महाराज के दर्शन किए है। बिहारी जी के दर्शन करने के बाद, कंगना ने मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर दर्शन और पूजन किया। अब उनके फोटोज सामने आये हैं। बताया जा रहा है कि, पुलिस सुरक्षा के बीच आई कंगना ने सबके आराध्य ठाकुर श्री बिहारी जी महाराज की देहरी पर अपना मत्था टेका। अब इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस दौरान वह एकटक प्रभु की छवि को निहारती रहीं। यहाँ कंगना भक्ति में इस कदर डूबी नजर आई जैसे वह अब भक्ति में ही डूबी रहेंगी।
कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगी। इसके अलावा कंगना तेजस में भी दिखाई देंगी। फिलहाल कंगना के जो फोटोज सामने आए उन में कंगना बेहतरीन लग रहीं हैं। फैंस भी कंगना के फोटोज को बहुत पंसद कर रहे हैं।