इंडिया न्यूज, चेन्नई:
Puneeth Rajkumar: शुक्रवार (29 अक्टूबर) को कन्नड़ सुपरस्टार (Kannad superstar) पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) का 46 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्हें जिम करने के दौरान जोर का हार्ट अटैक आया था। इस घटना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। उनका पार्थिव शरीर बेंगलुरु के कांतीरावा स्टेडियम में रखा गया है। यहां पर हजारों की संख्या में फैंस अपने चहेते स्टार के अंतिम दर्शन के लिए इकठ्ठा हुए हैं। अपने स्टार के आखिरी दर्शन कर फैंस खासे भावुक हो गए और रोने लगे।
हालात काबू में रखने के लिए पुलिस ने कई इलाकों में धारा 144 लगा दी है। वहीं पुनीथ की मृत्यु की खबर से पूरी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। पुनीथ का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। बता दें कि पुनीथ की बेटी शनिवार के दिन विदेश से आएंगी। उनके अंतिम दर्शन के लिए पुनीथ का पार्थिव शरीर स्टेडियम में रखा गया है।
Read More: कन्नड सुपरस्टार Puneeth Rajkumar का हार्ट अटैक से निधन
Connect With Us: Twitter Facebook