होम / Karnataka Election Results 2023: जानें कर्नाटक में किस इलाके में किसे मिलीं कितनी सीटें

Karnataka Election Results 2023: जानें कर्नाटक में किस इलाके में किसे मिलीं कितनी सीटें

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : May 13, 2023, 11:29 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़),Karnataka Election Results 2023,कर्नाटक: कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों के नतीजे आ गए हैं।  कांग्रेस ने 136, भाजपा ने 65, जेडीएस ने 19 और अन्य ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है। बता दें कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटें छह क्षेत्रों में फैली हुई हैं। ये इलाके हैं वृहद बेंगलुरु, मध्य कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, हैदराबाद कर्नाटक, मुंबई कर्नाटक और दक्षिणी कर्नाटक। मुंबई-कर्नाटक और दक्षिणी कर्नाटक राज्य के सबसे बड़े क्षेत्र हैं।

भाजपा के गढ़ मध्य कर्नाटक में कांग्रेस को मिला 21 सीटें
मध्य कर्नाटक क्षेत्र वर्षों से भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है। इसमें  31 विधानसभा क्षेत्र पड़ते हैं। यह  2018 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने यहां 20 सीटें हासिल कीं थी। इस चुनाव में यहां भाजपा को 7, कांग्रेस को 21 और जेडीएस को 3 सीटें मिली हैं।

दक्षिण कर्नाटक में कांग्रेस को  मिली 37 सीटें
दक्षिण कर्नाटक राज्य का सबसे बड़ा इलाका है जहां 55 विधानसभा सीटें आती हैं। क्षेत्र हमेशा जेडीएस और उसके बाद कांग्रेस का क्षेत्र रहा है। 2018 के विधानसभा चुनावों में यहां भाजपा को 11 ही सीटें मिल पाई थीं। कांग्रेस ने 17 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि जेडीएस ने सबसे ज्यादा 25 सीटें कब्जाई थी। इसके अलावा दो सीटों पर अन्य विजयी हुए थे।  2023 चुनाव में कांग्रेस को 37, भाजपा को चार, जेडीएस को 12 और दो पर अन्य को जीत मिली।

वृहद बेंगलुरु में भाजपा को 13 सीटें मिली
बंगलुरु के पूरे क्षेत्र को वृहद बंगलुरु कहा जाता है जिसमें इसके शहरी और ग्रामीण इलाके दोनों शामिल हैं। यहां कुल 28 विधानसभा क्षेत्र हैं। 2018 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को 28 में से 11, कांग्रेस को 15 और जेडीएस को दो सीटें मिली थीं। 2023 चुनाव में कांग्रेस को 15 और 13 पर भाजपा को जीत मिली।

मुंबई कर्नाटक में कांग्रेस को मिली 33 सीटें
मुंबई कर्नाटक क्षेत्र राज्य का सबसे बड़ा इलाका है। यहां कुल 50 विधानसभा सीटें आती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां की 50 में से 30 सीटों पर भाजपा, 17 पर कांग्रेस, दो पर जेडीएस और एक पर अन्य को जीत मिली थी। 2023 चुनाव में कांग्रेस को 33, भाजपा को 16 और एक पर जेडीएस को जीत मिली।
तटीय कर्नाटक में भाजपा कांग्रेस  से आगे
19 विधानसभा क्षेत्र वाला तटीय कर्नाटक राज्य का सबसे छोटा इलाका है । 2018 में यहां की 19 में 16 सीटों पर भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस को महज तीन सीटों से ही संतोष करना पड़ा था।
2023 चुनाव में कांग्रेस को छह, भाजपा को 12 और जेडीएस को एक पर जीत मिली।
हैदराबाद कर्नाटक में कांग्रेस को मिला 26 सीटें
हैदराबादबाद कर्नाटक में कुल 41 विधानसभा सीटें आती हैं। 2018 के विधानसभा चुनावों में हैदराबाद कर्नाटक की 41 में से 16 सीट पर भाजपा, 21 पर कांग्रेस और जेडीएस को चार सीटों पर सफलता मिली थी। 2023 चुनाव में कांग्रेस को 26, भाजपा को 10, जेडीएस को तीन और दो पर अन्य को जीत मिली।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT