India News(इंडिया न्यूज), KL Rahul And Athiya Shetty: क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी केएल राहुल ने साल 2023 में सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से शादी की थी। अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल 23 जनवरी 2023 को सुनील शेट्टी के मुंबई में स्थित लोखंडवाला बंगले पर शादी के बंधन में बंध गए थे। आपको बता दे की शादी के बाद क्रिकेटर को वर्ल्ड कप में खेलते हुए देखा गया था और उसके बाद राहुल ने आईपीएल 2024 खेला था।
लेकिन वह अभी टीम इंडिया से बहार चल रहे और आगामी श्रीलंका वनडे सीरीज में उनकी वापसी तय मानी जा रही है। उनका नाम रोहित शर्मा की गैरहाजरी में कप्तानी के लिए भी सुनने के लिए मिल रहा है। आभी कुछ दिनों से क्रिकेटर और उनकी पत्नी काफी ज्यादा सुर्खिंया बटौर रहे है। चलिए जानते है इसके पीछे की वजह।
दरअसल, आपको बता दे की आथिया और राहुल ने बांद्रा के पाली हिल रोड पर एक घर खरीदा है, जिसकी कीमत 20 करोड़ है। दोनों ने यह घर पाली हिल के 18 फ्लोर वाली बिल्डिंग में खरीदा है। इस बिल्डिंग का नाम संधू पैलेस है और इसका एरिया 3350 स्क्वयर फुट है। यह बिल्डिंग को बृहन्मुंबई नगर निगम से मान्यता भी प्राप्त है। आपको बता दे की क्रिकेटर और उनकी पत्नी आथिया का मकान दूसरे फ्लोर पर है। KL Rahul And Athiya Shetty
View this post on Instagram
उब सवाल यह उठता है की आखिर क्यों कपल ने अपना यह घर बांद्रा के पाली हिल रोड पर ही क्यों खरीदा। दरअसल, अगस्त 2023 बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का 2000 स्क्वयर फुट का बंगला रीडेवलपमेंट मे गया और इसके बाद पाली हिल सुर्खियों मे आ गया।
इस तरह के Dry Fruit खाने से हो सकते गंभीर नुकसान, जाने खाने का सही तरीका
पाली हिल रोड पर एनिमल फिल्म से फेमस हुई एक्ट्रेस तृप्ति डीमरी का घर और साथ में जाह्नवी कपूर की प्रोपर्टी है। बॉलीवुड के खान शाहरुख खान, सलमान खान, सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर की प्रोपर्टी भी पाली हिल रोड पर ही है। हलांकि, शाहरुख खान मन्नत में और सलमान खान गैलेक्सी में अपने परिवार का साथ रह रहे है।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.