इंडिया न्यूज, मुंबई:
मौसम में बदलाव, हार्मोन्स में असंतुलन और मेकअप प्रोडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल करने से पिंपल्स की लोगों को आए दिन प्रॉब्लम होती है। त्वचा संबंधी इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अक्सर लोग केमिकलयुक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, हालांकि कभी-कभी ये प्रोडक्ट्स स्किन को नुकसान पहुंचा देते हैं।

किचन की चीजों से निखारें अपनी Skin

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी फिटनेस और खूबसूरती को लेकर काफी मशहूर हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पिंपल और एक्ने की समस्या छुटकारा पाने के टिप्स दिए हैं। वीडियो में एक्ट्रेस किचन की तीन चीजों (दालचीनी पाउडर, कच्चा शहद और नींबू का रस) से बने फेस मास्क के फायदे बता रही हैं। इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले थोड़े से दालचीनी पाउडर में एक चम्मच कच्चा शहद मिला लें। अब इसमें नींबू की कुछ बूंदें मिला लें। अब इस मास्क को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फेस मास्क को अपनी आंखों और मुंह के पास लगाने से बचें। अब इसे 8-10 मिनट तक सूखाने के बाद ठंडे पानी से त्वचा को धो लें। इसके बाद सनस्क्रीन या फिर फेस क्रीम का इस्तेमाल करें। इस फेस मास्क को लगाने से आपको हल्की जलन भी महसूस हो सकती है। अगर जलन बर्दाश्त के बाहर हो तो इसे तुरंत धो लें। मलाइका अरोड़ा अपने वीडियो में बताया कि, इस फेस मास्क का आप हफ्ते में एक या दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।