India News(इंडिया न्यूज), Lakhbir Singh Rode: खालिस्तानी संगठन खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स (KLF) और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के प्रमुख लखबीर सिंह रोडे का 72 वर्ष की आयु में पाकिस्तान में निधन हो गया है। बता दें कि लखबीर सिंह रोडे मारे गए खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले के भतीजे थे।

गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत एक रोडे भारत से भागने के बाद पाकिस्तान में रह रहा था। लखबीर सिंह रोडे के निधन की खबर की पुष्टि उनके भाई और पूर्व अकाल तख्त जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे ने की। जसबीर सिंह के मुताबिक, लखबीर सिंह रोडे का पाकिस्तान में अंतिम संस्कार किया जा चुका है।

जानें कौन था खालिस्तानी अतंकी लखबीर सिंह रोडे

  • लखबीर सिंह रोडे भारत में प्रतिबंधित संगठन खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स (KLF) का प्रमुख था। वह भारत-नेपाल बोर्डर विवाद फैलाने वाला खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स सेल का आयोजक था।
  • वहीं,  आतंकी रोडे भारत के खिलाफ  पकिस्तानी सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा था। उसके खुद इस बात को कबूल किया था। उसे काठमांडू में पाकिस्तानी दूतावास के एक पार्षद द्वारा दिए गए उसे 20 किलोग्राम आरडीएक्स के साथ गिरफ्तार किया गया था।
  • आतंकवादी तलविंदर सिंह परमार द्वारा पंजाब पुलिस के सामने कबूलनामे के दौरान 23 जून 1985 को एयर इंडिया 182 बम विस्फोट के मास्टरमाइंड के रूप में लखबीर सिंह का नाम लिया गया था। हालाँकि, यह दावा अभी तक सिद्ध नहीं हुआ है।
  • लखबीर सिंह पर भारत सरकार के डोजियर के अनुसार, वह पूरे भारत में VVIP को निशाना बनाने के लिए सीमा पार पंजाब में हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी और आपूर्ति के लिए जिम्मेदार रहा है।
  • लखबीर सिंह का बेटा भग्गू बराड़ फिलहाल कनाडा में रह रहा है और उस पर पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप है। वह अपने पिता को हथियार और धन मुहैया कराने के लिए नियमित रूप से पाकिस्तान जाता था।

यह भी पढ़ेंः-