इंडिया न्यूज़, Liver Inflammation Problem Home Remedies : लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। लिवर में यह खासियत होती है कि छोटी-मोटी समस्याओं को यह खुद ही ठीक कर लेता है, लेकिन कई बार आप गलत चीजों के खान-पान से लिवर में खराबी आ जाती है। शराब का सेवन करने से लिवर में गड़बड़ी आ जाती है। लिवर में सूजन आ जाने से शरीर में काम करने का संतुलन बिगड़ जाता हैं लिवर खराब होने पर खाना नहीं पचता, न ही शरीर को एनर्जी मिलती है। इसलिए लिवर ठीक रहे, इसका ध्यान हमेशा रखना चाहिए। अगर लिवर की बीमारी बढ़ जाती है और लिवर खराब हो जाता है तो उसका कोई इलाज नहीं है। इस दौरान खान-पान पर आवश्यक ध्यान ध्यान रखें। लिवर की सूजन की समयस्या को दूर करने के लिए आप यह घरेलू उपाय करें यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होंगे।
लीवर में सूजन आ जाए तो क्या करना चाहिए?
लिवर की सूजन को कम करने के लिए रोज़ ग्रीन टी जरूर पीएं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इस समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। लिवर की सूजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट जीरा भी खाया जा सकता है। अखरोट लिवर की समस्या कम करने में सहायक होते हैं और यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होते है।
लिवर में सूजन होने से क्या दिक्कत होती है?
कूछ लोगों को लिवर में सूजन आ जाती है, जिससे पेट का आकार बढ़ जाता है। ऐसे में इसे मोटापा समझने की गलती करना आपको परेशानी में डाल सकता है। अगर आपको उस स्थान पर समय-समय पर दर्द हो रहा हो तो डॉक्टर के पास जरूर जाएं
लिवर की सूजन को कम करने के उपाय
-
सेब का सिरका
अगर आप लिवर की सूजन को कम करना चाहते है तो सेब का सिरका पियें। इसे डिटॉक्स ड्रिंक कहते हैं जो लिवर से गंदे पदार्थों को दूर करने में सहायक होते हैं। कि इससे लिवर पर से दबाव कम होता है और मरीजों को राहत मिलती है। लिवर की इस परेशानी को कम करने के लिए रोजाना एक कप गुनगुने पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर पीना चाहिए। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद है।
-
प्रोटीन का सेवन करें
अगर आप अपने लिवर को स्वस्थ रखना चाहते है तो ऐसे में आप प्रोटीन का सेवन जरूर करें। आप डाइट में पनीर, दलिया, लो-फैट मिल्क डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद है।
-
नींबू का उपयोग करें
नींबू आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी का बेहतरीन स्रोत नींबू एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है जो लिवर सेल्स को फ्री रैडिकल्स से लड़ने मेंमद करता है। खाली पेट नियमित रूप से एक कप पानी में आधा नींबू निचोड़कर एक चम्मच शहद के साथ लें।
-
ग्रीन टी का सेवन करें
ग्रीन टी का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व भरपूर मात्रा में रहते हैं और यह लिवर की समस्याओं में भी फायदेमंद साबित हुआ है। इसलिए अगर लिवर में सूजन की समस्या हो तो रोजाना सुबह-शाम ग्रीन टी जरूर पिएं। इससे सामान्य स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।
-
जीरे का उपयोग करें
आपने ज्यादातर लोगो को देखा होगा। जीरे का इस्तेमाल मसाले के रूप में हर घर में किया जाता है। जीरा पेट संबंधी बीमारियों में काफी मददगार होता है। लिवर संबंधी समस्या होने पर जीरा को पानी में उबाल कर छानने के बाद पीना चाहिए। इससे गैस भी नहीं बनती है और यह लिवर को मजबूती देता है। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है और वजन को भी कंट्रोल रखता है।
-
कॉफी का उपयोग करें
कई लोग यह सोचते है। लिवर की समस्या में चाय-कॉफी नहीं पीनी चाहिए। लेकिन कॉफी लिवर की समस्या में फायदेमंद मानी जाती है कि इसमें क्लोरोजेनिक एसिड होता है, जो लिवर के सूजन को कम करता है। अगर लिवर में फाइब्रोसिस की समस्या हो जाए तो इसे भी कम करने में कॉफी को कारगर पाया गया है।
-
अखरोट का सेवन करें
अखरोट का सेवन जरूर करें। यह कई गंभीर बीमारियों से बचाव करता है और शरीर में खून के फ्लो को सही रखने में भी मददगार होता है। इसलिए रोज अखरोट का सेवन करना चाहिए। लिवर की समस्या में अखरोट खाने से फायदा होता है।
-
हल्दी का इस्तेमाल करें
आम तौर पर पीलिया जैसी बीमारी में लोग हल्दी का सेवन करने को मना करते है। लेकिन हल्दी में शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकलने का गुण है। यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करती है। लिवर की समस्या में हल्दी का इस्तेमाल फायदेमंद माना गया है। यह कई तरह के हेपटाइटिस इन्फेशन से भी बचाव करती है। हल्दी पाउडर की जगह हल्दी की गांठ को पीस कर मसाले के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए। और यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होगी।
निष्कर्ष : लिवर की सूजन को कम करने के लिए आप इन चीजों का सेवन करें। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होगी।
Disclaimer : इन उपायों को भी अपनाकर देखना चाहिए और डॉक्टर की सलाह भी लें। इन उपायों पर ही आधारित न रहें।