India News(इंडिया न्यूज), LOK Sabha Election Result: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के 25 वें स्थापना दिवस समारोह पर मुंबई में पार्टी अध्यक्ष और महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार ने चाचा शरद पवार की तारीफ की। उन्होंने मुंबई में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- 1999 से शुरू हुई इस पार्टी को 25 साल हो गए। 24 साल तक पार्टी का नेतृत्व करने के लिए चाचा शरद पवार को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन लोगों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जो पार्टी की स्थापना के बाद से लगातार पार्टी के साथ बने हुए हैं।
इसके अलावा उन्होंने NDA सरकार में कैबिनेट पोर्टफोलियो की फिर से मांग की। उन्होंने कहा कि हम कैबिनेट से कम कोई पद स्वीकार नहीं करेंगे, क्योंकि भाजपा ने हमसे कहा था कि उन्हें अपने सहयोगियों को कैबिनेट पद देने की जरूरत है। हालांकि, कैबिनेट न मिलने पर भी उन्होंने NDA के साथ रहने की बात की। उन्होंने कहा- हम NDA का हिस्सा बने रहेंगे।
इसे ही लेकर आज इंडिया न्यूज ने अपने प्राइम टाइम शो आकड़े हमारे फैसला आपका में जनता से कुछ सवाल किया। जिसके जवाब कुछ इस प्रकार हैं।
1. अजित पवार केंद्र सरकार में मनचाहा मंत्री पद चाहते थे, जो उन्हें नहीं मिला है, अब वो क्या करेंगे?
- महाराष्ट्र सरकार में बने रहेंगे-59%
- महाराष्ट्र सरकार से अलग होंगे-58%
- कह नहीं सकते-3%
2. अजित ने शरद पवार की काफी समय बाद तारीफ की. इससे किस बात के संकेत मिलते हैं?
- घर वापसी के -39%
- बीजेपी पर प्रेशर टैक्टिक-33%
- शिष्टाचारवश-22%
- कह नहीं सकते-6%
3. कांग्रेस का दावा है कि उद्धव गुट और शरद पवार गुट से टूटे विधायक वापस लौटने वाले हैं, आपको क्या लगता है?
- हां, हो सकता है-44%
- सरकार में बने रहेंगे-48%
- कह नहीं सकते-8%
4. महाराष्ट्र में इस साल विधानसभा चुनाव हैं, बीजेपी, शिवसेना (शिंदे) और एनसीपी (अजित) साथ लड़ेंगे?
- हां-60%
- नहीं-35%
- कह नहीं सकते-5%