India News Bihar (इंडिया न्यूज), Love Affair: बिहार के बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसने 2022 में रिशु राज नाम के युवक से प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति का दिल किसी और लड़की पर आ गया। इससे उनके बीच झगड़े शुरू हो गए और पति के व्यवहार में भी बदलाव आ गया।

यह है पूरा मामला

महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद जब उसने अपने पति के अन्य महिला के साथ संपर्क की बात सुनी, तो उसने विरोध किया। पति ने गुस्से में आकर उसकी पिटाई कर दी और इस वजह से महिला का दो बार गर्भपात भी हो गया। इसके अलावा, महिला ने बताया कि पति द्वारा उसे मारपीट का शिकार होना पड़ा और जब उसने सास-ससुर को इस बारे में बताया, तो उन्होंने उसकी शिकायत का समर्थन किया।

ये भी पढ़ें: Aligarh News: सालों पुराने मंदिर में हुई तोड़फोड़, मूर्तियां खंडित

20 अगस्त को महिला अपने पति के खिलाफ रजौन थाने में शिकायत लेकर पहुंची। उसने पुलिस से गुहार लगाई कि उसके पति को सबक सिखाया जाए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पति को थाने बुलाया और उससे इस मुद्दे पर बातचीत की। रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने पुष्टि की कि महिला की शिकायत पर कार्रवाई की गई है और पति को समझा कर मामले को शांत कर दिया गया है।

पुलिस ने दी पति को चेतवानी

इस मामले में पुलिस ने पति को चेतावनी दी और मामला सुलझा दिया। महिला की शिकायत और पति की कड़ी फटकार के बाद, परिवार में स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की गई। यह घटना विवाह संबंधों में विश्वास और समझदारी की महत्वपूर्णता को उजागर करती है, खासकर जब व्यक्तिगत रिश्तों में समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Doctor Strike: रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं बंद, जानें पूरा मामला