इंडिया न्यूज, मुंबई:
Madhuri Dixit: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने जब 17 अक्टूबर 1999 को डॉ श्रीराम नेने से शादी रचाई थी तो उनके चाहने वालों का दिल टूट गया था। 90 की दशक में Madhuri Dixit का फिल्म इंडस्ट्री में सिक्का चलता था।
Madhuri Dixit की एक स्माइल ही किसी को दीवाना बनाने के लिए काफी होती थी। माधुरी दीक्षित भले ही अब बड़े परदे पर कम ही नजर आती हों, लेकिन उनकी फैन-फॉलोइंग काफी शानदार है। धक-धक गर्ल ने फिल्म इंडस्ट्री से बाहर जाकर अमेरिका बेस्ड Dr. Shriram Nene संग सात फेरे ले लिए।
Madhuri Dixit अपनी शादी की 22वीं Anniversary सेलिब्रेट कर रही हैं
Madhuri Dixit शादी के कुछ सालों बाद तक अमेरिकी में ही रहीं उसके बाद अपने पति और बच्चों के संग मुंबई में शिफ्ट हो गईं। आज यानी 17 अक्टूबर को माधुरी अपनी शादी की 22वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर माधुरी ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर अपने पति को एनिवर्सरी विश किया है।
वीडियो में Madhuri Dixit और डॉ श्रीराम नेने (Dr. Shriram Nene) का मैजिकल सफर देखने को मिल रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए माधुरी ने कैप्शन में बताया है कि उनके लिए ये सफर कापी जादुई रहा। Madhuri Dixit की इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं अब तक इसे 3 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि फैंस वीडियो को कितना पसंद कर रहे हैं।
Read More: हॉलीवुड मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘The Batman’ का ट्रेलर रिलीज
Connect With Us : Twitter Facebook