India News (इंडिया न्यूज़), Manisha Rani Home Tour, दिल्ली: बिग बॉस ओटीटी 2 फिल्म मनीषा रानी ने हाल ही में अपने घर को शिफ्ट कर मुंबई में नया घर लिया है और उसके बारे में फैंस को जानकारी भी दी थी। वही अब उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक पूरा ब्लॉग शेयर करते हुए अपने घर का हर एक कोना दिखाया है। मनीषा ने बताया है कि उन्होंने 20 दिनों के अंदर अपने घर को डेकोरेट किया। इसके साथ ही उन्होंने घर के लिए 45 हजार रुपए के पर्दे भी लिए है।
बेहद खूबसूरत है मनीषा रानी का घर
बता दे कि अपने ब्लॉग में मनीषा ने पूरे घर का अच्छी तरीके से टूर कराया है। मनीषा ने अपने लिविंग एरिया को काफी डीसेंट रखा है। उन्होंने क्रीम कलर के सोफे के साथ गोल्डन टेबल क्लॉथ और झूमर को लगाया है। इसके अलावा मनीषा ने अपने घर में डार्क ब्राउन कलर का फर्नीचर भी रखा है।
घर का टूर करते हुए एक मंदिर को भी देखा जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने बालकनी में पौधों को सजा के रखा है। इसके साथ ही मनीषा घर की पॉजिटिव वाइफ को बनाए रखने के लिए उसे काफी हद तक खाली रख रही है। वही मनीषा के घर के किचन से लेकर बाथरूम तक सभी कुछ मनीषा ने खुद ही डिजाइन किया है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस के गिफ्ट की हुई चीजों को भी घर में सजाया है।
बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आई थी स्टार
मनीषा रानी की बात करें तो वह एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है। जिन्होंने टिक टॉक से फेम को हासिल किया था और अब वह यूट्यूब पर शॉट वीडियो बनाती है। इसके अलावा वह भोजपुरी इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी है और कई म्यूजिक वीडियो में भी उन्हें देखा जा चुका है। मनीषा रानी ने बिग बॉस ओटीटी 2 में हिस्सा लिया था।
जिसके बाद उनकी पापुलैरिटी और भी बढ़ गई शो के अंदर उनके बबली अंदाज को फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया। वहीं बिग बॉस के घर में वह अभिषेक मल्हान के साथ मनीषा की बॉन्डिंग को भी काफी पसंद किया गया था। इस शो के बाद उन्होंने टोनी कक्कड़ के साथ एक म्यूजिक वीडियो की जिसके बाद फैंस टोनी कक्कर और उनके रिश्ते के होने की अटकलें लग रहे हैं।
ये भी पढ़े:
- Rajkumar Rao: राजकुमार राव बने चुनाव आयोग के नेशनल आइकन
- US Warning: अमेरिका की आयातुल्ला को चेतावनी, कही ये बड़ी बात
- शुक्रवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो लक्ष्मी जी हो सकती हैं नाराज