India News Delhi (इंडिया न्यूज),MCD Ward Committee Election: दिल्ली नगर निगम में बुधवार को 12 वार्ड समितियों के लिए चुनाव हुए। शाम 6:30 बजे तक सभी 12 वार्डों के नतीजे आ गए, जिसके अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चुनाव हुए। 12 में से 7 जोन में भाजपा के उम्मीदवार जीते, जबकि 5 जोन में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की।

बता दें, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एमसीडी कमिश्नर अश्विनी कुमार को चुनाव कराने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद उन्होंने सभी एमसीडी जोन के डिप्टी कमिश्नरों को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया। इससे पहले मेयर शैली ओबेरॉय ने पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने से इनकार कर दिया था।

SanwaliyaSeth: ‘सेठजी’ के खजाने में फिर बरसे करोड़ों रुपए,जानिए इस साल कितना मिला चढ़ावा

BJP ने सात, AAP ने 5 वार्ड कमेटियों पर किया कब्जा

बता दें कि भाजपा ने 12 वार्ड समितियों में से सात पर जीत हासिल की है, जिनमें शाहदरा उत्तर जोन, शाहदरा दक्षिण जोन, नजफगढ़ जोन, केशवपुरम जोन, सिविल लाइंस, सेंट्रल जोन और नरेला शामिल हैं। जबकि आप को केवल पांच वार्ड समितियां मिलीं, जिनमें सिटी सदर-पहाड़गंज, करोल बाग, रोहिणी जोन, दक्षिण और शाहदरा पश्चिम जोन शामिल हैं।

जोन अनुसार रिजल्ट :

1. केशवपुरम जोन- (बीजेपी)

2. सिटी एसपी जोन- (आम आदमी पार्टी)

3. करोल बाग जोन- (आम आदमी पार्टी)

4. रोहिणी जोन- (आम आदमी पार्टी)

5. नजफगढ़ जोन- (बीजेपी)

6. शाहदरा जोन (साउथ)- (बीजेपी)

7. वेस्ट जोन- (आम आदमी पार्टी)

8. शाहदरा जोन (नॉर्थ)- (बीजेपी)

9. साउथ जोन- (आम आदमी पार्टी)

10. सिविल लाइन जोन- (बीजेपी)

11. सेंट्रल जोन- (बीजेपी)

12. नरेला जोन- (बीजेपी)

Rajasthan Road Accident: राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा! ट्रक और बस की भिड़त में 12 यात्री घायल