इंडिया न्यूज, दिल्ली:
Gashmir Mahajani Wife Gauri Deshmukh : स्टार प्लस का लोकप्रिय Serial Imlie दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। आदित्य त्रिपाठी, इमली और मालिनी की कहानी दर्शकों को भा रही है। इस सीरियल में आदित्य त्रिपाठी (Aditya Tripathi) का लीड रोल निभाकर गश्मीर महाजनी घर घर में लोकप्रिय हो चुके हैं। बता दें कि गश्मीर महाजनी एक्टर के अलावा कोरियोग्राफर और थिएटर डायरेक्टर भी हैं। वह कैरी आन मराठा, दूनागिरी का राज जैसी मराठी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह मराठी एक्टर रविंद्र महाजनी के बेटे हैं। साल 2010 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म मुस्कुराके देख से हिंदी में डेब्यू किया था। वह साल 2019 में अर्जुन कपूर और कृति सेनन की फिल्म पानीपत में नजर आए थे।

Gauri Deshmukh है पत्नी का नाम

गश्मीर महाजनी की रियल लाइफ पत्नी हैं गौरी देशमुख। 26 अगस्त को उनके जन्मदिन के मौके पर गश्मीर महाजनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें साझा कर उन्हें बधाई दी थी और लिखा था- मेरा प्यार। इस तस्वीर में गौरी और गश्मीर सेम कलर के आउटफिट्स में नजर आए थे। वहीं गौरी के इंस्टाग्राम पर गश्मीर महाजनी के साथ कई तस्वीरें अपलोड हैं जिनमें दोनों सितारे एक जैसे आउटफिट्स में नजर आ हैं।

मराठी सिनेमा की अदाकारा हैं Gauri

गौरी देशमुख भी गश्मीर महाजनी की तरह मराठी सिनेमा की अदाकारा हैं। हालांकि उनके नाम कोई खास प्रोजेक्ट दर्ज नहीं हैं। वह 2016 में आई फिल्म एक कुतुब तीन मीनार में नजर आई थीं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वह गश्मीर महाजनी और अपने बच्चे के साथ अक्सर तस्वीरें साझा करती रहती हैं।