इंडिया न्यूज, मुंबई:
Mouni Roy Bachelorette Party Photo: बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में कई सितारे सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए हैं। वहीं कई लेने की तैयारी में हैं। इसी में एक नाम मौनी रॉय (Mouni Roy) का भी है। एक्ट्रेस को लेकर जो खबर वायरल हो रही है उसके मुताबिक वो जनवरी 2022 में शादी रचाकर अपनी नई जिंदगी की शुरूआत करेंगी।
25 जनवरी से 27 जनवरी के बीच वो दुल्हन बनकर फेरे लेंगी। शादी से पहले अदाकारा हर मूमेंट को जी रही हैं। हाल ही में उनकी दोस्त आश्का गोराडिया (Aashka Goradia) ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें मौनी रॉय गर्ल गैंग के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।
(Mouni Roy Bachelorette Party Photo)
इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने गोवा में बैचलर पार्टी दी है। इतना ही नहीं आश्का ने कैप्शन में जो बातें लिखी हैं उससे भी यही पता चलता है कि ये बैचलर पार्टी की तस्वीरें हैं। आश्का ने गोवा से सिलसिलेवार कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में आश्का मौनी को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में मौनी का पूरा गर्ल गैंग नजर आया। मौनी और उनके दोस्त के हाथ में प्लेकार्ड्स देख सकते हैं।
जिसमें ”Bride to Be ‘लिखा हुआ है। इसके अलावा पूल पार्टी की फोटोज शेयर की गई है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आश्का लिखती हैं, ‘शानदार महिलाओं के साथ और भी शानदार पल……Monobinaaa @mouniroy की खुशियों का जश्न मनाते हुए, शुभकामनाएं और सिर्फ शुभकामनाएं, ये तुम्हारे लिए है Mo Mo।’ मौनी ने भी तस्वीरों पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, ‘My Baby, मैं हम सबसे प्यार करती हूं।’ बता दें कि मौनी रॉय दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ सात फेरे लेंगी। हाल ही में उन्हें दुबई में देखा गया था। कयास लगा जा रहे थे कि उन्होंने वहां पर सगाई कर ली है।
Read More: Katrina Kaif and Vicky Kaushal Honeymoon Photo कैट ने शेयर की मेहंदी लगे हाथों की फोटो
Connect With Us : Twitter Facebook