होम / चीखती ममी का क्या है रहस्य? 3500 साल पहले क्या हुआ था हादसा

चीखती ममी का क्या है रहस्य? 3500 साल पहले क्या हुआ था हादसा

Simran Singh • LAST UPDATED : August 4, 2024, 10:24 am IST

India News(इंडिया न्यूज), Egyptian Mummyमिस्र का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में ममी का ख्याल आता है। इसी बीच खबर आई है कि मिस्र से एक अद्भुत खोज कई सालों से वैज्ञानिकों को परेशान कर रही है। बता दें कि 1935 में मिस्र के लक्सर के पास डेर अल-बहारी में एक पुरातात्विक अभियान के दौरान एक महिला की ममी को खोजा गया था। जिसका मुंह खुला हुआ था, जिसे देख कर ये पता चला रहा था कि वह दर्द से चीख रही हो। बाद में इस ममी का नाम “चीखती हुई महिला” रखा गया है।

मिस्र की ममी के राज

हाल ही में वैज्ञानिकों ने सीटी स्कैन का इस्तेमाल कर इस महिला की ममी के बारे में कई रहस्य सुलझाए और इसे सार्वजनिक किया। 1935 में न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ने इस अभियान का नेतृत्व किया था। इसके साथ ही बता दें कि उन्होंने एक अनोखी खोज की, जिसमें एक लकड़ी का ताबूत जिसमें एक बुजुर्ग महिला की ममी थी। जिसने काले रंग की विग और चांदी और सोने की दो स्कारब रिंग पहनी हुई थी। लेकिन पुरातत्वविद ममी के हाव-भाव देखकर हैरान रह गए, उसका मुंह खुला हुआ था, जैसे चीखने से बंद हो गया हो। उन्होंने उसका नाम “चीखती हुई महिला” रखा। Egyptian Mummy

घर में इस दिशा में न रखें जूते-चप्पल, लक्ष्मी माता को प्रसन्न रखने के लिए ध्यान रखे ये नियम

प्रोफेसर ने किए चौंकाने वाले खुलासे

सलीम ने यह भी बताया कि महिला के शव को अच्छी तरह से संरक्षित किया गया था। करीब 3,500 साल पहले प्राचीन मिस्र के न्यू किंगडम काल के दौरान जूनिपर ऑयल और लोबान राल जैसी महंगी आयातित सामग्री का उपयोग करके इसे लेपित किया गया था। प्राचीन मिस्र के लोग मृत्यु के बाद शरीर को सुरक्षित रखने के लिए ऐसा करते थे। उनका मानना ​​था कि मृत्यु के बाद उसे किसी भी तरह का दर्द महसूस नहीं होना चाहिए। ममी बनाने की प्रक्रिया के दौरान दिल को छोड़कर बाकी आंतरिक अंगों को निकालने का रिवाज था, लेकिन इस महिला के साथ ऐसा हुआ या नहीं, इस पर संदेह है।

Swapna Shastra: सपने में खुद को बीमार देखने का क्या होता मतलब? देर होने से पहले जान ले अर्थ

दर्द से चीखती हुई मरी महिला Egyptian Mummy

दरअसल, प्राचीन मिस्र में मृतक पर मसाला लपेटने वाले एक खास बात का ध्यान रखते थे। वह यह कि मृतक का मुंह बंद रखा जाए ताकि वह सुंदर दिखे। हालांकि, इस महिला के मामले में शव पर लगाए गए पदार्थ की गुणवत्ता ने इस बात को खारिज कर दिया कि ममी बनाने की प्रक्रिया में लापरवाही बरती गई थी। शव पर लेप लगाने वालों ने उसका मुंह बंद करने की कोशिश नहीं की थी।

विदेश कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच छिड़ी जुबानी जंग, पूर्व राष्ट्रपति ने रद्द की ABC न्यूज डिबेट

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.