Naagin 6 New entry
इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली। टीवी जगत के सबसे मशहूर शोज में से एक ‘नागिन’ का 6वां सीजन (Naagin 6) शुरू हो चुका है। टीवी शो ने आते ही TRP की टॉप 10 लिस्ट में जगह बनाई है। एकता कपूर (Ekta Kapoor) भी शो को नंबर 1 बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इसलिए अब इस शो में एक और दमदार ट्विस्ट आने वाला है। मशहूर डांसर और एक्ट्रेस सुधा चंद्रन (Sudha Chandran) एकता कपूर की ‘नागिन 6’ (Naagin 6) का हिस्सा हैं। उन्होंने अपने रोल को लेकर खुलासा किया है।
कैमियो एंट्री को लेकर हैं एक्साइटेड
दरअसल, एक्ट्रेस सुधा चंद्रन (Sudha Chandran) लोकप्रिय फैंटेसी टीवी शो के पहले तीन सीजन का हिस्सा रही थीं। शो का हिस्सा बनने से पहले एक्ट्रेस इस नए सीजन में अपनी विशेष कैमियो एंट्री को लेकर उत्साहित हैं। इसलिए अब उन्होंने अपने इस रोल को लेकर भी खुलकर बात की है।
इस किरदार से मचाएंगी धमाल
सुधा चंद्रन (Sudha Chandran) कहती है, ‘मैं सीमा की भूमिका निभा रही हूं। वह नायक की मां है। हालांकि वह एक अभिमानी महिला के रूप में सामने आती है, सीमा एक सकारात्मक चरित्र है। वह अपने पति के प्रभुत्व में है, जो कई अवैध गतिविधियों में शामिल है, लेकिन सभी दोष वहन करती है। मूल रूप से वह महिला है जो घर चलाती है और घरेलू हिंसा का शिकार है।
Naagin 6 New entry Rashmi
शूटिंग कर चुकी हैं शुरू
सुधा ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है और अब तक चार एपिसोड पूरे कर चुकी हैं। उन्होंने कहा, ‘सीमा मेरे लिए एक नया अनुभव है। मुझे इस किरदार से जुड़ने में कुछ समय लगेगा क्योंकि मुझे वास्तव में सीमा के रंगों को बेहतर तरीके से जानने की जरूरत है। ‘
Rashmi
रश्मि देसाई की एंट्री से होगा तलहका
बता दें कि 26 और 27 मार्च को आने वाले एपिसोड से शो में रश्मि देसाई की एंट्री हो रही है। वह इस सीरियल में निगेटिव किरदार में नजर आ रही हैं। शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Read More: RRR Box Office Collection Day 1 साल 2022 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनीं RRR
Read More: Bhojpuri Actress Sushma Adhikari Hot Bikini Photoshoot एक्ट्रेस ने स्विमिंग पूल में दिखाई हॉट अदाएं
Read More: Meena Kumari Biopic बॉलीवुड की ये हसीना लीड रोल में आएंगी नजर!
Read More: Britney Spears अपनी ब्रेस्ट सर्जरी कराना चाहती हैं, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप!