इंडिया न्यूज, मुंबई:
Neha Dhupia सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स शेयर करने के साथ ही वह हर मुद्दे पर बेबाकी से राय रखना भी जानती हैं। हालांकि दिवाली के मौके पर उन्हें नसीहत देना भारी पड़ गया है। दरअसल बीते दिनों उल्लास और उमंग के साथ दिवाली का त्योहार मनाया गया।
इस दौरान जगह-जगह पटाखों और आतिशबाजी से वातावरण काफी प्रदूषित हुआ है। हालांकि कई सितारों ने अपने फैंस को पटाखे (Fire Crackers) न जलाने (Stop Bursting) की सलाह भी दी। इनमें से एक एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) भी रहीं, लेकिन शायद उनकी नसीहत लोगों को रास नहीं आई।
बता दें कि अभिनेत्री ने दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा पर अपने फैंस से पटाखे ना जलाने की अपील की थी। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा था, ‘कृप्या पटाखे जलाना बंद करें। ये पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं, ये हमें नुकसान पहुंचा रहे हैं, ये हमारे बच्चों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्लीज…!’ यह कहते हुए उन्होंने हाथ जोड़े हुए इमॉटिकन भी बनाई। उनके इतना लिखने की देरी थी कि लोगों ने उन्हें ट्रोल (trolled) करना शुरू कर दिया।
लोगों ने उनकी पुरानी तस्वीर जिसमें वह हुक्का पी कर धुआं उड़ा रही हैं, उसे शेयर करते हुए उनपर तंज कसा है। वहीं एक यूजर ने नेहा धूपिया की बोल्ड तस्वीर साझा करते हुए लिखा- बंद करो नग्नता। बच्चे देखेंगे, आने वाली पीढ़ी पर ये नग्नता बुरा प्रभाव डालेगी। यही नहीं एक्ट्रेस नॉनवेज खाने को लेकर भी लोगों की खरी खोटी सुन रही हैं।
It’s our choice. Whether to breath or not is yours. ? pic.twitter.com/xcDUoD1NHv
— Da_Lying_Lama?? (@GoofyOlives) November 5, 2021
उनकी किसी पुरानी तस्वीर जिसमें एक्ट्रेस नॉनवेज डिनर कर रही हैं, उसे शेयर करते हए लोगों ने उनकी आलोचना की है। कुल मिलाकर नेहा को नसीहत देना भारी पड़ गया है। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है, इससे पहले एक्ट्रेस द्वारा ब्रेस्टफीड कराते हुए एक तस्वीर को लेकर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था। मालूम हो कि, बीते 3 अक्टूबर को नेहा दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है।
Read More: Anupamaa 6 November 2021 written update अनुपमा के घर होगा दिवाली का सेलिब्रेशन
Connect With Us : Twitter Facebook
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.