इंडिया न्यूज, पटना :
New Bhojpuri Song: भोजपुरी के जाने माने सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirhua) के गाने आते ही दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा जाते हैं। इन दिनों दिनेश लाल यादव का नया गाना डिजिटल जवानी (Digital Jawani) youtube पर धमाल मचा रहा है। उनके साथ इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भी हैं। वीडियो में दोनों का दिलकश अंदाज और डांस लोगों को दीवाना बना रहा है।
गाने में आम्रपाली काफी ग्लैमरस लग रही हैं। यह गाना फिल्म Film Romiyo Raja का है जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि इस खूबसूरत गाने के बोल अरविंद तिवारी ने लिखे हैं और गाने का म्यूजिक मधुकर आनंद का है।