इंडिया न्यूज, मुंबई:
New Bhojpuri song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉवर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने रिलीज होते ही बवाल मचा देते हैं। हाल ही में उनका गाना आरा में दोबारा बिगेस्ट धमाका बनकर सामने आया था। अब उनका एक और धमाकेदार गाना गलते चलते बा रिलीज होते ही गर्दा उड़ा रहा है। इस गाने को भोजपुरिया दर्शको का काफी प्यार मिल रहा है। सभी इसे पसंद कर रहे हैं। यह गाना ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के आफिशियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे कुछ ही घन्टें में इसे लाखों व्यूज मिल गए हैं। खबर लिखे जाने तक इसे 730,911 लोग देख चुके हैं।
बता दें इस खूबसूरत गाने को पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने दमदार आवाज में गाया है। इसके खूबसूरत गीत लिखे हैं छोटु यादव ने और म्यूजिक दिया है प्रियांशू सिंह ने। पवन सिंह के अपोजिट इस सॉन्ग में रौशनी सिंह को देखा जा सकता है, जो अपने हुस्न की रौशनी बिखेर रही हैं। गाने में पवन सिंह का एक स्मार्ट लुक दिख रहा है वहीं उनका रौशनी के साथ रोमांस सभी को पसंद आ रहा है। पवन सिंह के इस बेहतरीन वीडियो को डायरेक्ट किया है रवि पंडित ने, जिन्होंने पावर स्टार पवन सिंह के साथ पुदिना आ आ आ जैसा सुपर डुपर हिट गाना किया था. वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
गाने गलते चलते बा के कोरियोग्राफर रितिक आरा हैं और निर्माता राजकुमार सिंह हैं। ये गाना ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के आफिशियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसकी परिकल्पना दीपक सिंह की है। ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन और वार्नर म्यूजिक प्रस्तुत इस गाने को लेकर पवन सिंह के फैन्स बेहद उत्साहित हैं। इसी के साथ इस समय उनका गाना आरा में दोबारा भी काफी वायरल हो रहा है। फैंस को इस गाने के वीडियो का बेसब्री से इंतजार था। वीडियो से पहले इस गाने को आडियो में रिलीज किया गया था।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.