होम / Nick Jonas Birthday प्रियंका चोपड़ा ने पति Nick Jonas को kiss के साथ किया बर्थडे विश

Nick Jonas Birthday प्रियंका चोपड़ा ने पति Nick Jonas को kiss के साथ किया बर्थडे विश

Prachi • LAST UPDATED : September 17, 2021, 6:50 am IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Nick Jonas Birthday: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति Nick Jonas आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने पति को किस करते हुए की फोटो शेयर करके रोमांटिक अंदाज में प्यार का इजहार किया है। प्रियंका ने निक को ‘Love Of My Life’ कहकर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में यलो ड्रेल में प्रियंका चोपड़ा को निक किस करते हुए नजर आ रहे हैं और प्रियंका ने पति को गले लगा रखा है। इस खूबसूरत फोटो में उनके आस-पास गुब्बारे और क्लासिक कारें नजर आ रही हैं।

Nick Jonas Birthday प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर की

फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है कि मेरी जिंदगी का प्यार। सबसे उदार और सबसे जुनूनी इंसान को मेरी तरफ से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आई लव यू बेबी, जैसे तुम हो वैसा होने के लिए शुक्रिया। प्रियंका आए दिन पति Nick Jonas के साथ की अपनी बेहद रोमांटिक फोटोज शेयर करती रहती हैं, जिनको देखकर फैंस भी दीवाने होते हैं। वैसे बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ समय से अपनी शूटिंग के लिए यूके में थीं लेकिन निक के बर्थडे के लिए प्रियंका अमेरिका पहुंची हैं।

Connect Us : Twitter facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.