India News (इंडिया न्यूज़), Nick Jonas Gave Priyanka Chopra Birthday Surprise in Desi Style: ग्लोबल डीवा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने 18 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मनाया। इस खास दिन पर एक्ट्रेस को उनके परिवार और दोस्तों की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं मिली। इस बीच उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) ने भी अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज दिया और साथ ही इसके पहले उनके लिए एक रोमांटिक पोस्ट भी किया। प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन पर सरप्राइज देने के बाद पति को पोस्ट के जरिए धन्यवाद दिया।
निक जोनस ने पत्नी प्रियंका चोपड़ा को बर्थडे पर दिया सरप्राइज
आपको बता दें कि इंटरनेशनल सिंगर से एक्टर बने निक जोनस इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। इसलिए, उन्हें अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन के जश्न को छोड़ना पड़ा। लेकिन पति होने के नाते निक जोनस ने अपनी पत्नी व प्यार प्रियंका चोपड़ा को उनके जन्मदिन पर सरप्राइज दिया। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार से दूर थीं लेकिन इसका एहसास निक ने नहीं होने दिया। दरअसल, निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के लिए स्पेशल सरप्राइज भेजे, जिससे उनका जन्मदिन यादगार बन गया।
इस दौरान की तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। निक ने प्रियंका चोपड़ा के लिए केक के साथ-साथ गिफ्ट भी भेजे, लेकिन मेन्यू ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। निक जोनस ने प्रियंका की टीम और क्रू को उनके जन्मदिन पर पार्टी के लिए एक डोसा और वफ़ल का ट्रक भेजा। जहां, मसाला डोसा से लेकर चीज डोसा तक, डोसा की कई वैरायटी शामिल थीं। बर्थडे पोस्ट में एक्ट्रेस ने मेन्यू की फोटो भी शेयर की है। इसके अलावा, अभिनेत्री ने अपनी बेटी माल्टी मैरी के साथ द ब्लफ के सेट पर अपने ‘वर्किंग बर्थडे’ की झलक भी दिखाई।
प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस पर बरसाया प्यार
इस पोस्ट को शेयर करने के साथ प्रियंका चोपड़ा ने एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने पति निक को धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही निक जोनस के बर्थडे पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने रिएक्ट कर लिखा, “मेरा सब कुछ, कल को इतना खास बनाने के लिए धन्यवाद। निक जोनस।” साथ ही रेड हार्ट इमोजी भी ड्रॉप किए हैं।