Numerology: अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु होते हैं। मूलांक 4 वालों पर राहु का प्रभाव अधिक होता है। इस मूलांक के लोग किसी भी चीज की चितां किए बिना बिंदास जीवन जीना पसंद करते हैं। ये लोग दूसरे के मन की बात पढ़ लेते हैं। तो आइए जानते हैं इनमें कौन-सी खूबियां होती है।
मूलांक 4 वालों का स्वभाव
इस मूलांक के लोग स्वभाव से बहुत ही खुले मिजाज के होते हैं। ये किसी चीज की टेंशन नहीं लेते हैं और लोग बिल्कुल बिंदास जीवन जीते हैं। इन्हें किसी की दखल अंदाजी बिल्कुल बर्दाश नहीं होती। ऐसे लोग बहुत मजाकिया होते हैं।
ये लोग होते हैं साहसी
ये लोग बेहद जिद्दी, बुद्धिमान और साहसी होते हैं। मूलांक 4 वालों की विभिन्न विषयों पर अच्छी समझ होती है। अपनी कुशाग्र बुद्धि की वजह से उच्च पद प्राप्त करते हैं। इन लोगों को जीवन में अनेक परिवर्तन देखने पड़ते हैं।
लव मैरिज करते हैं पसंद
मूलांक 4 के लोग देखने में बेहद आकर्षक होते हैं। ऐसे में विपरीत जेंडर वाले इनकी और जल्द आकर्षित हो जाते हैं। इसी वजह से इन लोगो का कई लोगों से अफेयर भी हो जाता है। वहीं, मूलांक 4 वाले लोग बेहद चूजी होते हैं। इन लोगों को लव मैरिज में विश्वास होता है।
होते हैं आकर्षक
ये लोग बहुत ही मीठा बोलते हैं। इनके बोलने का तरीका काफी आकर्षक होता है। जो भी इनसे बातचीत करने लगता है वह इनके प्रभाव में आकर इनकी ओर आर्कषित हो जाता है। ऐसे लोग कोई भी फैसला सोच समझ कर लेते हैं।
Also Read: Diwali 2022: दीपावली पर व्रत रखना होता है बेहद खास, जानें पौराणिक कथा